होम›क्राइम›जयपुर में राडो के शोरूम में 4 करोड़ की घड़ियां चोरी; 5 बैग में भर ले गए 251 वॉच
क्राइम

जयपुर में राडो के शोरूम में 4 करोड़ की घड़ियां चोरी; 5 बैग में भर ले गए 251 वॉच

जयपुर में राडो के शोरूम में 4 करोड़ की घड़ियां चोरी; 5 बैग में भर ले गए 251 वॉच बदमाशों को इस बात की जानकारी थी कि शोरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसलिए उन्होंने अंदर घुसने के बाद रिकॉर्डिंग सिस्टम यानी DVR को तलाश…

Hindustan के अनुसार1 अक्टूबर 2026 को 05:04 pm बजे
जयपुर में राडो के शोरूम में 4 करोड़ की घड़ियां चोरी; 5 बैग में भर ले गए 251 वॉच

सौजन्य से:- Hindustan

जयपुर में राडो के शोरूम में 4 करोड़ की घड़ियां चोरी; 5 बैग में भर ले गए 251 वॉच

बदमाशों को इस बात की जानकारी थी कि शोरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसलिए उन्होंने अंदर घुसने के बाद रिकॉर्डिंग सिस्टम यानी DVR को तलाशना शुरू किया।

जयपुर में लग्जरी घड़ियों के शोरूम में चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया कि पुलिस भी हैरान रह गई। टोंक रोड स्थित स्विस वॉच ब्रांड राडो स्विट्जरलैंड के शोरूम में गुरुवार सुबह बदमाशों ने धावा बोल दिया। लोहे की रॉड से शटर तोड़कर अंदर घुसे बदमाश करीब 36 मिनट तक शोरूम में रहे और 251 महंगी घड़ियां चोरी कर ले गए। चोरी गई घड़ियों की कीमत करीब 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें दो बदमाश शोरूम के अंदर घड़ियां बैगों में भरते दिखाई दे रहे हैं, जबकि तीन-चार बदमाश बाहर बैठकर निगरानी करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं।

सुबह 4:30 बजे शोरूम के बाहर आकर बैठ गए

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे 5 से 7 बदमाश राडो शोरूम के बाहर पहुंचे। खास बात यह रही कि बदमाश सीधे शटर तोड़ने नहीं लगे, बल्कि कुछ देर तक शोरूम की सीढ़ियों पर बैठकर आसपास की गतिविधियों पर नजर रखते रहे।

इसके बाद उन्होंने लोहे की दो रॉड निकालीं और शटर तोड़ना शुरू कर दिया। शटर टूटने के बाद दो बदमाश अंदर दाखिल हुए, जबकि बाकी बदमाश बाहर रहकर निगरानी करते रहे।

36 मिनट तक शोरूम में चला चोरी का खेल

पुलिस के मुताबिक, बदमाश करीब 4:36 बजे शोरूम के अंदर घुसे। अंदर पहुंचते ही उन्होंने महंगी घड़ियों को निकालना शुरू कर दिया। दो बदमाश लगातार घड़ियां इकट्ठी करते रहे और उन्हें बैगों में भरते गए।

करीब 36 मिनट तक शोरूम के अंदर रहने के बाद बदमाश 5:12 बजे बाहर निकल गए। इस दौरान उन्होंने कुल पांच बैगों में 251 घड़ियां भर लीं। इसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

CCTV का DVR ढूंढते रहे, म्यूजिक सिस्टम उठा ले गए

बदमाशों को इस बात की जानकारी थी कि शोरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसलिए उन्होंने अंदर घुसने के बाद रिकॉर्डिंग सिस्टम यानी DVR को तलाशना शुरू किया।

हालांकि, बदमाशों से यहां बड़ी चूक हो गई। उन्होंने शोरूम में लगे म्यूजिक सिस्टम को DVR समझ लिया और उसे उठाकर बाहर ले जाने लगे। बाद में गेट के पास पहुंचने पर उन्हें पता चला कि यह DVR नहीं बल्कि म्यूजिक सिस्टम है। इसके बाद उन्होंने उसे वहीं छोड़ दिया और घड़ियों से भरे बैग लेकर फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। फुटेज में दो बदमाश शोरूम के अंदर घड़ियां निकालते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ बदमाश बाहर बैठकर निगरानी करते नजर आते हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

अलग-अलग टीमों ने शुरू की बदमाशों की तलाश

बजाज नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शोरूम के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों के आने-जाने के रास्ते और उनके वाहनों की जानकारी मिल सके।

डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। शोरूम मालिक और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें