पिता के लिए छोड़ी थी ISRO की नौकरी: RU से रिटायर्ड प्रो. चौहान ने साढे़ 3 साल की मेहनत से लिखी राजस्थान के भूगोल पर किताब - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Rajasthan Geography Book By Prof Chauhan | Updated Data 2025 पिता के लिए छोड़ी थी ISRO की नौकरी:RU से रिटायर्ड प्रो. चौहान ने साढे़ 3 साल की मेहनत से लिखी राजस्थान के भूगोल पर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Rajasthan Geography Book By Prof Chauhan | Updated Data 2025
पिता के लिए छोड़ी थी ISRO की नौकरी:RU से रिटायर्ड प्रो. चौहान ने साढे़ 3 साल की मेहनत से लिखी राजस्थान के भूगोल पर किताब
- कॉपी लिंक
जोधपुर के रहने वाले टी.एस. चौहान ने इसरो की नौकरी छोड़कर राजस्थान यूनिवर्सिटी में पढ़ाना शुरू किया। उन्होंने अब तक 35 किताबें लिखीं। जो राजस्थान सहित देश की कई यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को पढ़ाई जा रही हैं। हाल ही टी.एस. चौहान ने करीब साढ़े 3 साल की मेहनत के बाद राजस्थान के भूगोल पर एक बुक तैयार की। इस बुक में साल 2025 तक के अपडेटेड आंकड़े शामिल किए गए हैं।
बता दें कि राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU) में भूगोल विभाग से प्रोफेसर पद से टी.एस. चौहान रिटायर हुए हैं।
उन्होंने कहा- स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स को अक्सर राजस्थान के बदलते भूगोल और राजनीतिक परिदृश्य की पूरी जानकारी एक जगह नहीं मिल पाती। इसी कमी को दूर करने के लिए प्रो. चौहान ने यह कदम उठाया।
इसरो में 2 साल की नौकरी, जॉब छोड़कर पिता के पास लौटे
प्रो. चौहान ने बताया- मैंने साल 1976 में जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी (JNVU) से भूगोल में एमए (MA) किया था। इसके बाद मैंने काजरी (CAZRI) में रिसर्च एसोसिएट के तौर पर 3 साल तक काम किया। साल 1982 में मेरा चयन हैदराबाद में इसरो (ISRO) में हो गया। वहां मैंने 2 साल तक काम किया, लेकिन मजबूरी यह थी कि मुझे हैदराबाद में सेटल होना पड़ता। ऐसे में पिता की सेवा और उनके पास रहने के लिए प्रो. चौहान ने इसरो जैसी बड़ी नौकरी छोड़ दी और वापस राजस्थान आ गए। इसके बाद साल 1986 में मैंने राजस्थान यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग में बतौर फैकल्टी जॉइन किया। यहां मैंने करीब 30 साल तक सेवाएं दीं और साल 2013 में मैं रिटायर हुआ।
चौहान की लिखी किताबें देश-प्रदेश की यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई जाती
प्रो. चौहान अकादमिक करियर में अब तक 12 अलग-अलग विषयों पर 60 स्टूडेंट्स को पीएचडी करवा चुके हैं। इसके अलावा वे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में भारत का भूगोल और राजस्थान का भूगोल विषय पर कई टेक्स्ट बुक लिख चुके हैं। उनके द्वारा अंग्रेजी में लिखी 35 संदर्भ किताबें आज भी देश की कई यूनिवर्सिटीज के सिलेबस का हिस्सा हैं।
उनकी इस नई किताब का साइंटिफिक पब्लिशर्स ने प्रकाशित किया है। इसमें राजस्थान के इतिहास से लेकर वर्तमान तक के सभी भौगोलिक और राजनीतिक बदलावों को बहुत ही बारीकी से दर्शाया गया है। इस किताब को समझने में आसानी हो। इसके लिए इसमें करीब 100 नक्शे और कई स्पॉट फोटोग्राफ्स भी जोड़े गए हैं। इसके अलावा इन्होंने राजस्थान के भूगोल का अंग्रेजी संस्करण Geography Of Rajasthan भी लिखी है।
- जोधपुर में होटल मालिक ने खुद पर ऑयल छिड़का: हाथ से तोड़ा कांच का गेट; जेसीबी पर चढ़ा युवक, अतिक्रमण हटाने गई टीम से धक्का-मुक्की
- धौलपुर में तेज बारिश के चलते मकान ढहा,6 लोग दबे: अजमेर में सड़कों पर पानी भरा; 6 ट्रेन कैंसिल, 7 दिन में पूरे राजस्थान में छाया मानसून
- 7 से 24 सितंबर तक होगी आर्मी भर्ती रैली: 9 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल, प्रशासन-सेना अधिकारियों की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन
- जोधपुर शहर में आज बारिश का अलर्ट: शुक्रवार को भी हल्की बरसात की संभावना; उमस बढ़ने से लोग परेशान, तापमान गिरा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में बालिका सैनिक स्कूल की सौगात, अजमेर जिले के लिए यह क्या है इतना महत्वपूर्ण?

Bhajanlal Government : किससे लगाएं गुहार...ढाई साल बाद भी जनता से जुड़े संवैधानिक बोर्ड-आयोगों में नियुक्ति नहीं

राजस्थान बीएसटीसी सेकंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी (Rajasthan bstc second seat allotment list 2026 out)


