IPS दिनेश एमएन का 'ऑपरेशन क्लीन', तड़के 4 बजे सो रहे गैंगस्टरों को टास्क फोर्स ने दबोचा, 24 ठिकानों पर हड़कंप
राजस्थान पुलिस ने गैंगस्टर और हार्डकोर बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गुरुवार सुबह 4 बजे अत्यंत गोपनीयता के साथ 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान पुलिस ने गैंगस्टर और हार्डकोर बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गुरुवार सुबह 4 बजे अत्यंत गोपनीयता के साथ 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने गैंगस्टर और हार्डकोर बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया है। एटीएस के एडीजी सीनियर आईपीएस दिनेश एमएन के निर्देशन में आज गुरुवार सुबह 4 बजे संदिग्ध हार्डकोर बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी गई। एटीएस के अधीन एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की अलग-अलग टीमों की ओर से कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। अभी तक मिले समाचारों के मुताबिक एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की अलग-अलग टीमों ने करीब एक दर्जन से ज्यादा संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लिया है। शाम तक पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।
गोपनीय इतना कि एक दूसरे से संपर्क का नहीं दिया मौका
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की ओर से चलाया जा रहा यह विशेष अभियान अत्यंत गोपनीय रखा गया है। अलग-अलग ठिकानों पर दबिश के दौरान किसी भी गैंगस्टर या हार्डकोर बदमाश को एक दूसरे से संपर्क करने का मौका ही नहीं दिया गया। दबिश के दौरान ज्यादातर बदमाश अपने ठिकानों पर सो रहे थे। टीम ने बदमाशों को सोते हुए जगाया और पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
24 ठिकानों पर दी गई दबिश
एटीएस के एडीजी दिनेश एमएन का कहना है कि पिछले कुछ समय से गैंगस्टर और हार्डकोर बदमाशों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। कुछ बदमाश जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे और संगीन अपराध करने का प्लान कर रहे थे। उन्हें चिन्हित किया गया। बाद में चिन्हित बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कुल 20 से ज्यादा संदिग्ध बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी गई है जिसमें कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


