राजस्थान: महंगे पेट्रोल के बीच भिड़ाई ऐसी तिकड़म, टोंक में IOCl की लाइन ही 'घर' में ले गए , इंजीनियर भी हैरान
तकनीकी जांच में खुला राज,ऐसे गहराया शक इस पूरे मामले का खुलासा आईओसीएल की तकनीकी निगरानी प्रणाली के जरिए हुआ। मालपुरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि पचेवर थाना क्षेत्र से गुजर रही IOCL…

सौजन्य से:- Navbharat Times
तकनीकी जांच में खुला राज,ऐसे गहराया शक
इस पूरे मामले का खुलासा आईओसीएल की तकनीकी निगरानी प्रणाली के जरिए हुआ। मालपुरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि पचेवर थाना क्षेत्र से गुजर रही IOCL की भूमिगत पाइपलाइन में बीती 1 जून को अचानक ऑयल प्रेशर (तेल का दबाव) कम होने की बात सामने आई थी। डिजिटल सिस्टम में प्रेशर कम दिखते ही कंपनी के अधिकारियों के कान खड़े हो गए और एक विशेष तकनीकी टीम को लगातार पाइपलाइन रूट की जांच (पेट्रोलिंग) में लगाया गया।खेत में मिले सुराग, ऐसे खुला अवैध नेटवर्क का राज
तकरीबन एक महीने की कड़ी मशक्कत और लगातार चेकिंग के बाद, 8 जुलाई को कंपनी की टीम जब पचेवर के लड़ी गांव पहुंची, तो उन्हें वहां एक खेत में संदिग्ध रूप से खुदाई के निशान दिखाई दिए। खेत की मिट्टी को देखकर अंदेशा हुआ कि यहां हाल ही में कोई बड़ी खुदाई की गई है। कंपनी के इंजीनियरों ने तुरंत इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी।सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस टीम
सूचना मिलते ही 9 जुलाई की दोपहर मालपुरा एएसपी पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी और डीएसपी आशीष प्रजापत भारी पुलिस जाब्ते और आईओसीएल के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे पुलिस की मौजूदगी में संदिग्ध स्थान पर जेसीबी से खुदाई शुरू करवाई गई। जैसे-जैसे मिट्टी हटती गई, वहां का नजारा देखकर खुद कंपनी के इंजीनियर और पुलिस अधिकारी हैरान रह गए।3 फीट नीचे दबा था 40 फीट लंबा अवैध पाइप
खुदाई के दौरान मुख्य पाइपलाइन में एक अवैध वाल्व लगा हुआ मिला। इतना ही नहीं, बदमाशों ने मुख्य लाइन में पंचर करके तेल चोरी को अंजाम देने के लिए सवा इंच मोटे पाइप की करीब 40 फीट लंबी एक समानांतर पाइपलाइन बिछा रखी थी। शातिरों ने इस पूरी अवैध लाइन को करीब तीन फीट गहराई में दबाकर छुपाया था, ताकि किसी को भनक न लगे। जांच टीम के अनुसार, इस पाइप को आगे ले जाकर बड़े पैमाने पर तेल चोरी करने का प्लान था, और फिलहाल इसका अगला सिरा जमीन के भीतर ही दबाकर छोड़ दिया गया था।अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने इस मामले में खेत के मालिक हरजीलाल बैरवा से मौके पर ही प्रारंभिक पूछताछ की। हालांकि, खेत मालिक ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे इस खेत से काफी दूर रहते हैं। यहां उनका आना-जाना बहुत कम होता है, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
पचेवर थाना पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। IOCL की टीम और पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी हैं कि पाइपलाइन में यह डकैती डालने की कोशिश कब की गई, इसमें कौन-से तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे और मुख्य सरगना कौन है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से मिले साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर सच निकालने में जुटी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


