होमक्राइमराजस्थान में क्रूड ऑयल चुराने IOCL की लाइन से जोड़ा पाइप, 40 फीट तक ले भी गए; यूं हुआ खुलासा
क्राइम

राजस्थान में क्रूड ऑयल चुराने IOCL की लाइन से जोड़ा पाइप, 40 फीट तक ले भी गए; यूं हुआ खुलासा

राजस्थान में क्रूड ऑयल चुराने IOCL की लाइन से जोड़ा पाइप, 40 फीट तक ले भी गए; यूं हुआ खुलासा पुलिस ने बताया कि गैर-कानूनी पाइपलाइन बिल्कुल नई लग रही थी, जिससे पता चलता है कि इसे हाल ही में बिछाया गया था। साथ ही उन्होंने…

Hindustan के अनुसार11 जुलाई 2026 को 06:06 am बजे
राजस्थान में क्रूड ऑयल चुराने IOCL की लाइन से जोड़ा पाइप, 40 फीट तक ले भी गए; यूं हुआ खुलासा

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान में क्रूड ऑयल चुराने IOCL की लाइन से जोड़ा पाइप, 40 फीट तक ले भी गए; यूं हुआ खुलासा

पुलिस ने बताया कि गैर-कानूनी पाइपलाइन बिल्कुल नई लग रही थी, जिससे पता चलता है कि इसे हाल ही में बिछाया गया था। साथ ही उन्होंने शक जताते हुए कहा कि आरोपी इस गैर-कानूनी पाइपलाइन को और आगे बढ़ाने की योजना बना रहे थे।

राजस्थान के टोंक जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां से गुजर रही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की कच्चे तेल की पाइपलाइन में कुछ लोगों ने अवैध रूप से छेद करते हुए जमीन के नीचे 40 फीट पाइपलाइन भी बिछा दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले का पता तब चला, जब पाइपलाइन के प्रेशर में अचानक असामान्य रूप से कमी दर्ज की गई। इसके बाद जब वजह का पता लगाया गया तो इस कांड का खुलासा हो गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शक जताया है कि इस वारदात में तकनीकी जानकारी रखने वाले आरोपी शामिल हो सकते हैं।

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि IOCL के इंजीनियरों ने गुरुवार को मालपुरा सब-डिविजन के लाडी गांव में कच्चे तेल की पाइपलाइन में दबाव में असामान्य कमी का पता चलने के बाद निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें मुख्य IOCL पाइपलाइन से जुड़ी एक गैर-कानूनी पाइपलाइन मिली, जिसे खेती की जमीन के नीचे करीब 40 फीट की लम्बाई तक बिछाया जा चुका था। उन्होंने बताया कि इस गैर-कानूनी पाइपलाइन को कच्चा तेल निकालने के लिए IOCL पाइपलाइन से जोड़ा गया था।

पहली बार 1 जून को लगी गड़बड़ी की भनक

अधिकारियों ने बताया कि पाइप लाइन में हुई गड़बड़ी की भनक पहली बार 1 जून को मिली थी, जब कंपनी ने सबसे पहले पाइपलाइन में कम दबाव देखा था, जिसके बाद विशेषज्ञों की एक टीम ने समस्या का स्रोत खोजने के लिए कच्चे तेल की पाइपलाइन के पूरे हिस्से का निरीक्षण करना शुरू किया। इसी निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से बिछाए गए 40 फीट पाइप का पता चला। इसके बाद उस गैर-कानूनी कनेक्शन को हटाते हुए पाइपलाइन की मरम्मत की गई। फिर IOCL अधिकारियों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

नियमित निरीक्षण करने वाले सुरक्षाकर्मियों को पता नहीं चला

एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस पुष्पेंद्र सोलंकी ने कहा कि कच्चा तेल चोरी करने की कोशिश के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि, 'कंपनी के सुरक्षाकर्मी नियमित रूप से पाइपलाइन का निरीक्षण करते हैं, लेकिन उन्हें पहले गैर-कानूनी कनेक्शन का पता नहीं चला था।'

वारदात में शामिल हो सकते हैं तकनीकी जानकारी रखने वाले लोग

शुरुआती जांच के बाद पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर सोलंकी ने कहा कि आरोपी इस हाई-प्रेशर वाली कच्चे तेल की पाइपलाइन से गैर-कानूनी पाइपलाइन जोड़ने में कामयाब रहे, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि इस वारदात में तकनीकी जानकारी रखने वाले लोग भी शामिल हो सकते हैं।

आरोपियों की योजना और आगे तक ले जाने की थी

अधिकारी ने बताया कि गैर-कानूनी पाइपलाइन में इस्तेमाल की गई सामग्री बिल्कुल नई लग रही थी, जिससे पता चलता है कि इसे हाल ही में लगाया गया था। साथ ही उन्होंने शक जताते हुए कहा कि आरोपी इस गैर-कानूनी पाइपलाइन को और आगे बढ़ाने की योजना बना रहे थे। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने कच्चे तेल की चोरी की कोशिश की जांच शुरू कर दी है और आश्वासन दिया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें