राजस्थान में सराबोर देशभक्ति का उत्सव
राजस्थान में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जगह-जगह हुए विभिन्न कार्यक्रमों में ध्वजारोहण और परेड की सलामी ली गई। स्कूली बच्चों और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट की टुकड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

सौजन्य से:- Amar Ujala
Independence Day Special: तिरंगे की शान में रंगा राजस्थान, प्रदेशभर में उत्साह और देशभक्ति के साथ मना आजादी का
प्रदेश भर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जगह-जगह हुए विभिन्न कार्यक्रमों में ध्वजारोहण के साथ परेड की सलामी ली गई। स्कूली बच्चों और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट की टुकड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
80वें स्वतंत्रता दिवस पर उदयपुर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। गांधी ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिवारों समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कुल 69 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
तिरंगा फहराकर मंत्री खराड़ी ने ली परेड की सलामी
गांधी ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने तिरंगा फहराया। इसके बाद पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट किया। मंत्री खराड़ी ने परेड की सलामी लेने के साथ विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण भी किया।
समारोह में बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। पूरा गांधी ग्राउंड तिरंगे के रंग और देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया।
सांसद से लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद
स्वतंत्रता दिवस समारोह में उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव, कलेक्टर गौरव अग्रवाल और एसपी डॉ. अमृता दुहन समेत प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बच्चों ने बनाया कई फीट ऊंचा मानव पिरामिड
समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़ी शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर कई फीट ऊंचा मानव पिरामिड बनाया। पिरामिड के सामने भारत माता के रूप में सजी छात्रा ने हाथ में तिरंगा लहराया।
शहीद परिवारों को शॉल और श्रीफल देकर किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के परिवारों का विशेष सम्मान किया गया। कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान उदयपुर के वीर शहीद अभिनव नागौरी और शहीद मुस्तफा बोहरा के परिजन भी मंच पर मौजूद रहे। शहीद परिवारों के सम्मान के दौरान समारोह स्थल पर भावुक माहौल देखने को मिला।
69 प्रतिभाओं को मिला सम्मान
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य और योगदान देने वाली कुल 69 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग शामिल रहे।
परेड, तिरंगे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
उदयपुर का गांधी ग्राउंड स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे की शान, परेड का अनुशासन, शहीद परिवारों का सम्मान और स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह और राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव देखने को मिला।
कोटपूतली-बहरोड़ में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
जिला स्तरीय समारोह में जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में सुबह 8:45 बजे ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा समारोह स्थल देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और देश के विकास में नागरिकों की भूमिका को याद किया गया।
समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों के जरिए स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में रंग भर दिया।
समारोह के दौरान जिले में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रतिभाओं और विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। जिले की वीरांगनाओं को भी सम्मानित कर उनके परिवारों के योगदान और बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सतवीर सिंह ने तिरंगा फहराया। नगर परिषद कार्यालय में एडीएम ओमप्रकाश सहारण, उपखंड कार्यालय में एसडीएम योगेश सिंह देवल और तहसील कार्यालय में तहसीलदार रामधन गुर्जर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इसी तरह पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में डीएसपी मदन लाल मीणा, जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में डीटीओ सुनील कुमार, पुलिस थाना कोटपूतली में एसएचओ कृष्ण कुमार और सीएमएचओ कार्यालय में डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने ध्वजारोहण किया।
तिरंगे की शान में रंगा अलवर, गूंजे देशभक्ति के जयकारे
अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित हुआ। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पुलिस टुकड़ियों के मार्च पास्ट, आकर्षक झांकियों और विद्यार्थियों की देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में जोश भर दिया।
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 प्रतिभाओं और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। शहीदों की वीरांगनाओं का भी सम्मान हुआ। संजय शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
दौसा में देशभक्ति के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, पहली बार सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ का गायन
जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और शौर्य के साथ मनाया गया। जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने कलेक्टर निवास, कलेक्ट्रेट और पीजी कॉलेज मैदान में ध्वजारोहण किया। जिला स्तरीय समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट किया। पहली बार सामूहिक वंदे मातरम् का गायन हुआ। शहीद वीरांगनाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया गया, जबकि विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसके बाद कलेक्टर ने शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की और पूर्व सैनिकों ने भी श्रद्धांजलि दी। बांदीकुई में विधायक भागचंद टांकड़ा और एसडीएम सुनील पीपलीवाल ने ध्वजारोहण किया। जिला जज और एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने भी अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराया। सभी कार्यक्रमों का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर बंपर वैकेंसी, आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

राजस्थान के स्कूली छात्रों के विरोध को सीजेपी को बढ़ावा मिलने के बाद, अधिकारियों ने कार्रवाई का वादा किया है

रामजीलाल शर्मा को राजस्थान पुलिस सेवा पदक मिला: स्वतंत्रता दिवस पर एसीबी महानिदेशक ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना - Baswa News


