IIIT कोटा में गिरकर बढ़ा प्लेसमेंट अब 95 फीसदी पहुंचा, औसत पैकेज में बढ़ोतरी, लेकिन हायर पैकेज पहले से कम
IIIT कोटा में गिरकर बढ़ा प्लेसमेंट अब 95 फीसदी पहुंचा, औसत पैकेज में बढ़ोतरी, लेकिन हायर पैकेज पहले से कम कोटा में ट्रिपल आईटी कैंपस शुरू होने के बाद प्लेसमेंट में गिरावट आई थी, लेकिन अब यह वापस बढ़ गया है। Published : J…

सौजन्य से:- ETV Bharat
IIIT कोटा में गिरकर बढ़ा प्लेसमेंट अब 95 फीसदी पहुंचा, औसत पैकेज में बढ़ोतरी, लेकिन हायर पैकेज पहले से कम
कोटा में ट्रिपल आईटी कैंपस शुरू होने के बाद प्लेसमेंट में गिरावट आई थी, लेकिन अब यह वापस बढ़ गया है।
Published : June 30, 2026 at 10:44 AM IST
|Updated : June 30, 2026 at 11:10 AM IST
कोटा : ट्रिपल आईटी के कोटा कैंपस शुरू होने के बाद प्लेसमेंट में गिरावट आई थी, जो अब वापस बढ़ती नजर आ रही है. कम्प्यूटर साइंस के औसत पैकेज की बात की जाए तो बीते साल से लगभग दोगुने के आसपास पैकेज हो गया है. स्टूडेंट्स की प्लेसमेंट की दर बीते साल 76 प्रतिशत के आसपास थी, जो इस बार 94 फीसदी हो गई है.
ट्रिपल आईटी कोटा के कोआर्डिनेटर प्रो. केके शर्मा का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 62 फीसदी बीते साल प्लेसमेंट हुए थे, जबकि इस बार 98 में फीसदी प्लेसमेंट हो गए हैं. औसत पैकेज 10.34 से 14.73 लाख हो गया है. साल 2026 में कंप्यूटर साइंस ब्रांच के प्रतीक मालासी को जोमैटो में प्लेसमेंट मिला है, उन्हें 56 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर हायर किया गया. इसी तरह से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच के आदित्य राज का अमेजन में प्लेसमेंट हुआ है. उन्हें 47 लाख सालाना का भुगतान कंपनी कर रही है. दोनों सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर हैं.
78 से 95 फीसदी पहुंची प्लेसमेंट : ट्रिपल आईटी कोटा की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. चेतना शर्मा का कहना है कि साल 2026 में उनके 95 फीसदी प्लेसमेंट हुए हैं. शेष स्टूडेंट या तो आगे की पढ़ाई के लिए एमटेक, पीएचडी या एमबीए कर रहे हैं. इसके अलावा गेट एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं. कुछ स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर भी बने हैं. इसके पहले साल 2025 में प्लेसमेंट रेट 71 फीसदी ही थी, जबकि 2024 में यह 76 और 2023 में 83 फीसदी थी. प्लेसमेंट की दर में पहले गिरावट आई थी, लेकिन अब एक साथ ही बढ़ोतरी हुई है, हमने इस पर काफी काम किया है.
कोटा शिफ्ट होने पर कम हो गया था पैकेज : ट्रिपल आईटी कोटा साल 2023 में कोटा शिफ्ट हुई थी. जयपुर एमएनआईटी कैंपस में 10 साल क्लासेस लगने के बाद कोटा में क्लासेस शुरू हुई थी. यहां पर प्लेसमेंट कम हो गया था, जिसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी हुई और अब कंप्यूटर साइंस में 94 और इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में 98 फीसदी प्लेसमेंट है. प्लेसमेंट में हायर पैकेज की बात की जाए तो उससे काफी कम में इस बार प्लेसमेंट हुआ है. साल 2024 में कंप्यूटर साइंस में 65 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 53.6 लाख सालाना पैकेज पर प्लेसमेंट हुए थे, जबकि 2025 में कंप्यूटर साइंस में प्लेसमेंट पैकेज में गिरवाट देखी गई. वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में लगभग बराबर रहा था. 2025 में साल कंप्यूटर साइंस में 40 और इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में 54 लाख का सालाना पैकेज था. वहीं, साल 2026 कंप्यूटर साइंस में पैकेज बढ़कर 56 लाख सालाना रहा और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में कम होकर 47 लख रुपए का सालाना पैकेज रहा.
इंटरडिसिप्लिनरी करिकुलम व टेक कंपटीशन का मिला फायदा : डॉ. चेतना ने कहा कि हमारे एल्युमिनी मल्टीनेशनल कंपनियों में पहुंचे हैं. उनकी भी मदद ली है. उनके जरिए स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग वहां करवाई जाती है. साथ ही प्लेसमेंट में भी उनका काफी योगदान रहता है. बड़ी कंपनियों में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, फ्लिपकार्ट व सैमसंग में हमारे स्टूडेंट्स हैं. इसरो और गवर्नमेंट जॉब भी हमारे स्टूडेंट ने ली है. देश के बड़े स्टार्टअप में शामिल हुए जोमैटो, मीशो सहित कई जगह पर भी हमारे एल्युमिनी हैं. प्लेसमेंट बढ़ाने के लिए हमने कंपनियों तक अपनी रीच बढ़ाई है, ताकि हमारे स्टूडेंट को ज्यादा अवसर इन कंपनियों में मिल सके.
हमारे स्टूडेंट देश में कई बड़ी-बड़ी टेक प्रतियोगिताओं में पार्टिसिपेट करने के लिए जा रहे हैं. हैकाथॉन में वीनर बन रहे हैं. इससे ट्रिपल आईटी पर कम्पनियों की नजर बढ़ गई हैं. हमारा करिकुलम इंटरडिसीप्लिनरी है, इसका मतलब कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन के स्टूडेंट लगभग समान कोर्सेज पढ़ते हैं, इसीलिए उनकी नॉलेज काफी अच्छी रहती है. हमारे एल्युमिनी का काफी बड़ा हाथ इसमें रहा है. उन्होंने हमारे स्टूडेंट की काफी मदद की है और अलग-अलग एरिया में ट्रेनिंग करवाई है.
पढ़ें. ट्रिपल आईटी कोटा ने दिया मेंटल हेल्थ पर सॉल्यूशन, हैकाथॉन के लिए बनाई वेबसाइट "हील कनेक्ट"
ट्रिपल आईटी कोऑर्डिनेटर प्रो. केके शर्मा से सीधी बातचीत
सवाल : प्लेसमेंट बढ़ाने के लिए क्या कर रहे हैं?
जवाब :हमने ट्रेनिंग व प्लेसमेंट के लिए कोऑर्डिनेटर बनाए हुए हैं. स्टूडेंट्स की हेल्प ले रहे हैं. हमारी फैकल्टी भी है. हम कोशिश कर रहे हैं कि प्लेसमेंट मैनेजर की पोस्ट पर भी हायर करके किसी को लगा दिया जाए.
सवाल : कोटा आने पर प्लेसमेंट कम हो गया था?
जवाब : ऐसा नहीं है, सभी जगह यह स्थिति रही थी. हमने काफी प्रयास किए हैं, जिससे ट्रिपल आईटी कोटा के स्टूडेंट्स को फायदा मिले, इसीलिए प्लेसमेंट बढ़ गया है. एमएनआईटी जयपुर से भी हमारा जुड़ाव बना हुआ है. यहां भी आने वाली कंपनियों को हम ट्रिपल आईटी कोटा भेजते हैं, ताकि वहां के स्टूडेंट्स को भी फायदा मिले.
सवाल : हायर पैकेज कम हो गया है, इस पर क्या कहेंगे?
जवाब : यह एक्रॉस दी इंस्टीट्यूशन कम हुआ है. केवल ट्रिपल आईटी कोटा का कम नहीं है, एमएनआईटी जयपुर का भी है. देश के अन्य संस्थाओं में भी इसी तरह रहा है. हमारा औसत पैकेज और प्लेसमेंट प्रतिशत दोनों मेंटेन चल रहा है.
सवाल : हायर पैकेज बढ़ाने के लिए क्या करेंगे?
जवाब : हायर पैकेज तब मिलता है, जब किसी एक ब्रांच या एरिया में बूम आ जाता है. उस ब्रांच के कैंडिडेट कंपनियों को मिल जाता है, तब वह उसे हायर पैकेज पर भी ले लेती है. हम स्टूडेंट को फाइनेंशियल हेल्प भी करते हैं. स्टूडेंट को इंटरव्यू या प्लेसमेंट ड्राइव के लिए बड़े शहरों या मेट्रो में भेजने का खर्च भी उठा रहे हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जल बुनियादी ढांचे के लिए राजस्थान, हरियाणा द्वारा ₹34,102 करोड़ की यमुना जल परियोजना एमओए पर हस्ताक्षर

सुबह आंख खुली तो सामने था नाचता हुआ मोर, राजस्थान का VIDEO वायरल

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने एमएसएमई, सेमीकंडक्टर एमएफजी को बढ़ावा देने के लिए कदमों की घोषणा की


