होमक्राइमस्कूल और कोचिंग गर्ल्स थीं टारगेट, IAS वाला दिखाता था रौब, जोधपुर में रेप केस में पकड़ा गया शख्स
क्राइम

स्कूल और कोचिंग गर्ल्स थीं टारगेट, IAS वाला दिखाता था रौब, जोधपुर में रेप केस में पकड़ा गया शख्स

जोधपुर में IAS अधिकारी बनकर स्कूल और कोचिंग स्टूडेंट्स को सरकारी नौकरी और एग्जाम में नंबर बढ़वाना का झांसा देने वाले एक शख्स पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी उम्मेदाराम को गिरफ्तार कर लिया है। जोधपुर: जोधपुर पूर्व पुलिस ने म…

Navbharat Times के अनुसार28 जुलाई 2026 को 03:28 pm बजे
स्कूल और कोचिंग गर्ल्स थीं टारगेट, IAS वाला दिखाता था रौब, जोधपुर में रेप केस में पकड़ा गया शख्स

सौजन्य से:- Navbharat Times

जोधपुर में IAS अधिकारी बनकर स्कूल और कोचिंग स्टूडेंट्स को सरकारी नौकरी और एग्जाम में नंबर बढ़वाना का झांसा देने वाले एक शख्स पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी उम्मेदाराम को गिरफ्तार कर लिया है।

जोधपुर: जोधपुर पूर्व पुलिस ने महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ा भंड़ाफोड़ किया है। दरअसल ,राजस्थान के जोधपुर शहर में पुलिस की गिरफ्त में ऐसा शख्स आया है, जो फर्जी आईएएस अधिकारी बन, नाबालिग युवतियों को अपने जाल में फंसा रहा था।

जोधपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जोधपुर पुलिस ने खुद को IAS अधिकारी बताकर नाबालिग छात्राओं को सरकारी नौकरी का झांसा देने और उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अब तक तीन प्रकरण दर्ज हो चुके हैं।

पीड़िता का कहना- सरकारी नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 26 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वर्ष 2024 में एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को IAS अधिकारी बताते हुए बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़वाने और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने लगातार संपर्क कर मिलने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि जब वो उसने मिलने पहुंची तो होटल ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

स्कूल और कोचिंग स्टूडेंट्स को करता था टारगेट

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्तालय जोधपुर पूर्व के निर्देश पर रतनाड़ा थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी फर्जी नाम और पहचान का इस्तेमाल कर स्कूल और कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं को निशाना बनाता था। वह सरकारी नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और एयर होस्टेस बनाने का झांसा देकर युवतियों को होटल या किराए के कमरे पर बुलाता और उनके साथ दुष्कर्म करता था।

आरोपी उम्मेदाराम से पुलिस कर रही है पूछताछ

पुलिस ने आरोपी उम्मेदाराम (47) निवासी फलौदी हाल किरायेदार, अजीत कॉलोनी, रातानाड़ा क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। साथ ही पुलिस अन्य संभावित पीड़िताओं और संबंधित पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। रिपोर्ट: गिरिश दाधीच

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें