गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धंसी सड़क की अस्थायी मरम्मत, आज इंजीनियर तय करेंगे आगे की रणनीति - gurgaon delhijaipur highway cavedin part temporarily repaired
गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धंसी सड़क की अस्थायी मरम्मत, आज इंजीनियर तय करेंगे आगे की रणनीति दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नरसिंहपुर के पास धंसे हिस्से को मंगलवार रात 11 बजे अस्थायी रूप से भर दिया गया और बैरिकेडिंग कर याताय…

सौजन्य से:- Jagran
गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धंसी सड़क की अस्थायी मरम्मत, आज इंजीनियर तय करेंगे आगे की रणनीति
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नरसिंहपुर के पास धंसे हिस्से को मंगलवार रात 11 बजे अस्थायी रूप से भर दिया गया और बैरिकेडिंग कर यातायात बहाल किया गया। बुधवार को ...और पढ़ें
HighLights
- नरसिंहपुर में दिल्ली-जयपुर हाईवे का हिस्सा धंसा।
- रात 11 बजे अस्थायी मरम्मत कर यातायात बहाल।
- स्थायी समाधान के लिए तकनीकी निरीक्षण बुधवार को।
संदीप रतन, गुरुग्राम। साइबर सिटी में मंगलवार दोपहर हुई तेज वर्षा के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नरसिंहहपुर के पास धंसे सड़क के हिस्से को रात करीब 11 बजे अस्थायी रूप से जीएसबी (ग्रैन्युलर सब-बेस) सामग्री से भर दिया गया।
इसके बाद प्रभावित स्थान पर बैरिकेडिंग कर यातायात को सुरक्षित तरीके से संचालित किया गया। रातभर जीएमडीए, एनएचएआइ और ट्रैफिक पुलिस की टीमें मौके पर तैनात रहीं ताकि किसी प्रकार का हादसा न हो और लंबा ट्रैफिक जाम न लगे।
बुधवार को होगा तकनीकी निरीक्षण
बुधवार सुबह जीएमडीए और एनएचएआइ के इंजीनियरों की संयुक्त टीम मौके का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद यह तय किया जाएगा कि धंसे हुए हिस्से को पूरी तरह दोबारा तोड़कर बनाया जाएगा या किसी अन्य तकनीकी उपाय से स्थायी मरम्मत की जाएगी।
फिलहाल सड़क को केवल अस्थायी रूप से सुरक्षित बनाकर यातायात चालू रखा गया है।
ट्रेंचलेस पाइप कार्य के कारण सड़क धंसने का अनुमान
नरसिंहपुर में हाईवे के दोनों ओर बनी खुली ड्रेन को जोड़ने के लिए ट्रेंचलेस बैरल (पाइप जैकिंग) तकनीक से पाइप डालने का कार्य चल रहा है। जीएमडीए के अधिकारियों के अनुसार हाईवे के नीचे से दो पाइप को दूसरी तरफ निकाल दिया गया है ताकि एक तरफ की ड्रेन से दूसरी तरफ की ड्रेन में पानी की निकासी हो सके और सर्विस लेन पर जल भराव न हो।
प्रारंभिक आशंका है कि निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी की पकड़ कमजोर होने और लगातार हुई तेज वर्षा के कारण सड़क का हिस्सा धंस गया। हालांकि, सड़क धंसने के वास्तविक कारणों की तकनीकी जांच की जा रही है।
सुरक्षा के लिए की बैरिकेडिंग, निगरानी जारी
प्रशासन ने प्रभावित हिस्से के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत तकनीकी जांच और स्थायी मरम्मत पूरी होने के बाद ही प्रभावित लेन को पूरी तरह सामान्य यातायात के लिए खोला जाएगा। तब तक सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए संबंधित एजेंसियों की टीमें मौके पर तैनात रहेंगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


