होमक्राइमराजस्थान पुलिस चौकी को बिना मीटर बिजली: यूपी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - Govardhan News
क्राइम

राजस्थान पुलिस चौकी को बिना मीटर बिजली: यूपी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - Govardhan News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Mathura - Govardhan - UP Electricity Dept Questioned | Rajasthan Police Chowki No Meter Supply राजस्थान पुलिस चौकी को बिना मीटर बिजली:यूपी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल -…

Dainik Bhaskar के अनुसार30 जून 2026 को 06:26 am बजे
राजस्थान पुलिस चौकी को बिना मीटर बिजली:  यूपी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - Govardhan News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Mathura

- Govardhan

- UP Electricity Dept Questioned | Rajasthan Police Chowki No Meter Supply

राजस्थान पुलिस चौकी को बिना मीटर बिजली:यूपी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के गोवर्धन स्थित सौंख क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि राजस्थान सीमा पर बनी एक पुलिस चौकी को बिना मीटर और वैध बिजली कनेक्शन के सीधे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस मामले से स्थानीय निवासियों में नाराजगी है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि आम उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया होने पर विभाग तुरंत कनेक्शन काट देता है और कई बार मीटर भी हटा लेता है। ऐसे में, बिना मीटर और नियमित कनेक्शन के पुलिस चौकी को बिजली दिए जाने से लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

एक स्थानीय निवासी ने अपनी बात रखते हुए कहा, "हमसे हर महीने बिजली का बिल वसूला जाता है। बिल जमा न करने पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन यहां बिना कनेक्शन के ही बिजली सप्लाई दी जा रही है। आखिर नियम सबके लिए समान क्यों नहीं हैं?" इस आपूर्ति को लेकर क्षेत्र में नियमों और आदेशों पर चर्चा तेज हो गई है।

इस संबंध में गोवर्धन विद्युत उपखंड के एसडीओ रामवीर सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया, "राजस्थान की सीमा भी भारत का ही हिस्सा है। वहां पुलिस चौकी जनता की सुरक्षा के लिए स्थापित की गई है, इसलिए बिजली उपलब्ध कराई गई है। यदि वह राजस्थान पुलिस है तो भी वह भारत में ही है।"

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें