गहलोत बोले-मैं सिफारिश करूं तो भी टिकट मत देना: Gen Z को दें 50% से ज्यादा टिकट, पैरवी से बांटे तो हार जाएंगे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Ashok Gehlot Statement On Congress Ticket Distribution | Rajasthan News गहलोत बोले-मैं सिफारिश करूं तो भी टिकट मत देना:Gen Z को दें 50% से ज्यादा टिकट, पैरवी से बांटे तो हार जा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Ashok Gehlot Statement On Congress Ticket Distribution | Rajasthan News
गहलोत बोले-मैं सिफारिश करूं तो भी टिकट मत देना:Gen Z को दें 50% से ज्यादा टिकट, पैरवी से बांटे तो हार जाएंगे
- कॉपी लिंक
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहरी निकाय और पंचायतीराज चुनावों में Gen Z को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि Gen Z को 50 प्रतिशत से ज्यादा टिकट दिए जाने चाहिए, क्योंकि युवाओं को राजनीति में आगे लाना जरूरी है।
गहलोत ने सिफारिश के आधार पर टिकट बांटने से बचने की नसीहत देते हुए कहा कि ऐसा किया तो चुनाव हार जाएंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर मैं भी किसी की सिफारिश करूं तो उसे टिकट मत देना।
पूर्व सीएम मंगलवार को निकाय चुनावों की तैयारी के लिए कांग्रेस वॉर रूम में हुई बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
गहलोत बोले- 50 प्रतिशत से ज्यादा टिकट जेन-जी को दें
गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने कहा है 50 प्रतिशत से ज्यादा टिकट जेन-जी को दें। जेन-जी आने के बाद पूरे देश में माहौल बदला है। सीनियर्स का अनुभव काम लो। जेन-जी को लीजिए, युवा पीढ़ी कह लीजिए, इनके महत्व से इनकार नहीं किया जा सकता।
गहलोत ने कहा- जेन-जी ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, राहुल गांधी ने प्रदर्शन किया। मैंने भी जयपुर में दो बार भाग लिया। पीढ़ी का बदलाव हो रहा है। हमें युवाओं की भावनाओं को पहचानना चाहिए, युवाओं के मौका मिले। जेन-जी के आंदोलन ने माहौल बदला है।
सिफारिश से टिकट मत देना
गहलोत ने कहा- उम्मीद है कि फील्ड में जो ऑब्जर्वर भेजे जाएंगे, प्रदेश कांग्रेस उन्हें पूरा अधिकार देकर भेजेगी। सिफारिश से टिकट मत दीजिए। एक भी टिकट सिफारिश से दिया नहीं कि हारे नहीं। वास्तविक कार्यकर्ता को टिकट देना चाहिए।
मैं भी सिफारिश करूं तो टिकट मत देना
गहलोत ने कहा- टिकट वास्तविक कार्यकर्ताओं को ही मिलने चाहिए। मेरे पास भी जयपुर, भरतपुर, बीकानेर कहीं से भी सिफारिश के लिए लोग आते हैं। मैं भी किसी की सिफारिश करूं तो टिकट मत देना। अब पूर्व सीएम सिफारिश करेगा तो टिकट दे ही देंगे, क्योंकि मुझे क्या पता कि वहां की जमीनी हकीकत क्या है? बिना जमीनी हकीकत जानें टिकट दिया तो वो कैसे चुनाव जीतेगा? उम्मीदवारों का चयन जमीनी हकीकत के आधार पर होना चाहिए।
डोटासरा बोले- हम 50 नहीं 60 प्रतिशत टिकट युवाओं को देंगे
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने निकाय और पंचायत चुनावों में 60 फीसदी टिकट युवाओं को देने की घोषणा की है। निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद डोटासरा ने कहा- हम युवाओं पर खास ध्यान दे रहे हैं।
हम 50 नहीं 60 फीसदी टिकट युवाओं को देंगे, इस तरह की हमारी गाइडलाइन नीचे तक जाएगी। जीतने के बाद जो बिक जाता है, उन लोगों का ध्यान रखा जाएगा। जिसने निर्दलीय जीतकर कांग्रेस का समर्थन किया ,उसे टिकट दे दिया जाएगा,लेकिन जिसने कांग्रेस से जीतकर दूसरे का समर्थन कर दिया, उसे टिकट नहीं मिलेगा।
कांग्रेस में टिकट के लिए QR कोड से ऑनलाइन-आवेदन अनिवार्य
शहरी निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस टिकट के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभी शहरी निकायों के लिए टिकट के दावेदारों के लिए पोर्टल शुरू किया गया है। इसके लिए QR कोड जारी किया गया है। QR कोड स्कैन करके टिकट दावेदारों को ब्योरा देना होगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ क्यूआर कोड को जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
अब ग्राफिक से जानिए Gen-Z के बारे में ….
- सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में आया फोन; साढ़े 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
- भास्कर इन्वेस्टिगेशनभास्कर के कैमरे पर बेनकाब आदिवासी बच्चियों के 'सौदेबाज': दलाल बोला-15 साल की लड़की के 7 लाख, फार्महाउस पर उम्रभर रखो, पसंद नहीं तो दूसरी दिखाऊं
- ट्रेलर ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को कुचला, महिला की मौत: बुजुर्ग की सेना के सूबेदार ने CPR देकर जान बचाई, बेटियों से मिलकर लौट रही थी
- जयपुर में पिता ने ढूंढे बेटे की हत्या के सबूत: आरोप-बहू ने बॉयफ्रेंड सहित 3 युवकों के साथ मिलकर जहर दिया; 20 मिनट तड़पता रहा बेटा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस की नई पहल ‘यूथ CLG’ अब थानों से जुड़ेंगे युवा, बढ़ेगी जनभागीदारी - The CSR Journal

निकाय चुनाव से पहले जयपुर में 33 थानाधिकारी बदले: राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने भी 12 निरीक्षकों को किया इधर-उधर, वकीलों के विरोध के चलते सदर थानाधिकारी लाइन हाजिर - Jaipur News

राजस्थान में घूस लेते पकड़े गए अयोध्या साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मी, SSP ने किया सस्पेंड - ayodhya cyber police caught bribing in rajasthan ssp suspends 4


