जयपुर में हादसा: छत गिरने से घायल मजदूर, जांच में कारणों का खुलासा
जयपुर में सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां बजाज नगर इलाके में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ऑफिस की छत गिर गई. हादसे में करीब 10 मजदूर घायल हो गए. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में बड़ा हादसा: FTI बिल्डिंग की छत गिरी, 10 मजदूर मलबे में दबकर घायल
जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की छत गिरी. हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल SMS के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया.
Published : July 6, 2026 at 8:46 PM IST
जयपुर: राजधानी में सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां बजाज नगर इलाके में जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर एफटीआई (फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) ऑफिस की छत भरभराकर गिर गई. हादसे में वहां काम कर रहे करीब 10 मजदूर घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की मदद से बचाव एवं राहत कार्य चलाया गया. घायलों को सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसे में करीब दस लोगों के घायल होने की सूचना है.
ट्रॉमा सेंटर में मचा हड़कंप: सवाई मानसिंह अस्पताल थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि बजाज नगर इलाके में आज शाम को यह हादसा हुआ, जहां एफटीआई ऑफिस में छत गिर गई. छत गिरने से मौके पर काम कर रहे मजदूर घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल एसएमएस के ट्रॉमा सेंटर लाया गया. एक साथ इतने घायलों के पहुंचने से अस्पताल परिसर में भी हड़कंप मच गया. एसएमएस थाना पुलिस और अस्पताल का मेडिकल स्टाफ पहुंचा और घायलों के उपचार की व्यवस्था शुरू करवाई.
इसे भी पढ़ें- अचानक रेस्टोरेंट की छत गिरने से हुआ हादसा, मलबे में दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल
गंभीर घायलों को रखा निगरानी में: डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का इलाज कर रही है, जबकि गंभीर रूप से घायल मजदूरों की विशेष निगरानी की जा रही है. इस हादसे में जो मजदूर घायल हुए हैं. उनके नाम लालाराम, राजीव कुमार, नीतीश कुमार, उदित, प्रमोद, बकू, कार्तिक, प्रमोद और अशोक हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एफटीआई ऑफिस की छत अचानक भरभराकर गिरने से यह हादसा हुआ है. घटना के समय मजदूर वहां काम कर रहे थे.
जांच में होगा हादसे के कारणों का खुलासा: फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि छत गिरने के क्या कारण रहे. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. इधर, अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ घायल मजदूरों के उपचार में जुटे हैं. गंभीर रूप से घायल मजदूरों को विशेष निगरानी में रखा गया है.
इसे भी पढ़ें- कच्चे मकान की गिरा रहे थे दीवार, अचानक ढहने से मकान मालिक एवं मजदूर दबे, दोनों की मौत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


