सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के लिए FIR: सामाजिक ताने-बाने को कसते प्रयास
हरदोई में सोशल मीडिया पर एक संवेदनशील आपराधिक घटना को जिले से जोड़कर सांप्रदायिक और क्षेत्रीय वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Hardoi
- Hardoi FIR: Social Media Rumor Spreading Rajasthan Conspiracy
राजस्थान की जघन्य वारदात को हरदोई से जोड़ने की साजिश:सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ FIR दर्ज
- कॉपी लिंक
हरदोई में सोशल मीडिया पर राजस्थान की एक संवेदनशील आपराधिक घटना को जिले से जोड़कर सांप्रदायिक और क्षेत्रीय वैमनस्यता फैलाने की कोशिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 जुलाई 2026 को 10:17 बजे आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
यह गंभीर प्रयास भ्रामक पोस्ट के जरिए जिले का माहौल खराब करने के उद्देश्य से किया जा रहा था। बिलग्राम थाने में तैनात उपनिरीक्षक दीप नारायण पाण्डेय और कांस्टेबल अमन सिंह को गश्त के दौरान स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि रूद्र यादव नामक आरोपी की 5 जुलाई को 4:30 बजे की गई एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
पोस्ट में दावा किया गया था कि हाल ही में राजस्थान में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 32 लोगों द्वारा दुष्कर्म की जो जघन्य घटना हुई थी, वह असल में राजस्थान की नहीं बल्कि हरदोई जिले की है। इस झूठी खबर के फैलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
इस अफवाह के कारण दो पक्षों और जातियों के बीच नफरत व तनाव की स्थिति बनने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच पड़ताल की और यह भी स्पष्ट किया कि बिलग्राम कोतवाली में 23 जून को दर्ज अपहरण और शादी का झांसा देने के मुकदमें से भी इस भ्रामक सूचना का कोई संबंध नहीं है। यह पूरी तरह से एक कोरी अफवाह है।
पुलिस के अनुसार, उक्त सोशल मीडिया यूजर ने जानबूझकर समाज में जातियों और क्षेत्रों के बीच नफरत, अविश्वास और वैमनस्यता फैलाने की नियत से यह झूठी खबर प्रसारित की थी। पुलिस ने मौके पर सूझबूझ दिखाते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद, उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने समाज में जहर घोलने वाले यूजर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


