होमक्राइमFact Check: 13 साल की लड़की संग 32 ने किया गैंगरेप; घटना सच्ची पर वायरल किया जा रहा वीडियो राजस्थान का नहीं
क्राइम

Fact Check: 13 साल की लड़की संग 32 ने किया गैंगरेप; घटना सच्ची पर वायरल किया जा रहा वीडियो राजस्थान का नहीं

Fact Check: 13 साल की लड़की संग 32 ने किया गैंगरेप; घटना सच्ची पर वायरल किया जा रहा वीडियो राजस्थान का नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात के झीलिया गांव में एक फार्महाउस पर हथियारों से लैस लोगों ने हमला कर तोड़फोड़…

Hindustan के अनुसार8 जुलाई 2026 को 04:26 am बजे
Fact Check: 13 साल की लड़की संग 32 ने किया गैंगरेप; घटना सच्ची पर वायरल किया जा रहा वीडियो राजस्थान का नहीं

सौजन्य से:- Hindustan

Fact Check: 13 साल की लड़की संग 32 ने किया गैंगरेप; घटना सच्ची पर वायरल किया जा रहा वीडियो राजस्थान का नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात के झीलिया गांव में एक फार्महाउस पर हथियारों से लैस लोगों ने हमला कर तोड़फोड़ की थी। घटना के दौरान इलाके में तनाव का माहौल बन गया था और पुलिस को भी स्थिति नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का है, जहां 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस और जनता ने परेड निकाली। पोस्ट में यह भी लिखा जा रहा है कि बच्ची को पांच दिनों तक चार होटलों में ले जाकर 32 लोगों के सामने परोसा गया और दुष्कर्म किया गया। साथ ही दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकालकर कार्रवाई की। हालांकि, पड़ताल में यह दावा पूरी तरह भ्रामक पाया गया है।

पड़ताल में सामने आई सच्चाई

वायरल वीडियो की जांच करने पर पता चला कि इसका राजस्थान या श्रीगंगानगर जिले से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो वास्तव में गुजरात के पाटन जिले के चाणस्मा तालुका स्थित झीलिया गांव का है। सोशल मीडिया पर इसे गलत संदर्भ के साथ राजस्थान का बताकर वायरल किया जा रहा है।

मामले को लेकर लाइव हिंदुस्तान ने श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर से भी बात की उनका कहना है कि वीडियो से गंगानगर का कोई संबंध नहीं है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात के झीलिया गांव में एक फार्महाउस पर हथियारों से लैस लोगों ने हमला कर तोड़फोड़ की थी। घटना के दौरान इलाके में तनाव का माहौल बन गया था और पुलिस को भी स्थिति नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

18 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता जहु शंकर ठाकोर समेत कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर हथियारों के साथ हमला करने, तोड़फोड़ करने और इलाके में दहशत फैलाने के आरोप लगाए गए। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे मामले की जांच शुरू की गई।

गिरफ्तारी के बाद निकाला गया सार्वजनिक जुलूस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस चाणस्मा पुलिस स्टेशन से बस डिपो तक निकाला। इस दौरान आरोपियों से सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई गई। वायरल वीडियो में यही कार्रवाई दिखाई दे रही है। वीडियो में आरोपी हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगते नजर आते हैं, जबकि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभालती दिखाई देती है।

राजस्थान की घटना से जोड़कर किया गया वायरल

सोशल मीडिया पर इसी वीडियो को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में 13 वर्षीय बच्ची से जुड़े कथित दुष्कर्म मामले की कार्रवाई बताकर साझा किया जा रहा है। लेकिन पड़ताल में इस दावे की पुष्टि नहीं हुई। उपलब्ध तथ्यों और रिपोर्ट्स से स्पष्ट है कि वायरल वीडियो का इस कथित घटना से कोई संबंध नहीं है।

वीडियो का संदर्भ बदलकर फैलाया गया भ्रम

जांच में यह भी सामने आया कि वीडियो का मूल संदर्भ पूरी तरह बदल दिया गया है। गुजरात में फार्महाउस पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को राजस्थान की एक अलग और संवेदनशील घटना से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है। इस तरह की भ्रामक पोस्ट लोगों में भ्रम फैलाने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था पर भी असर डाल सकती हैं।

ऐसे दावों से बढ़ सकती हैं अफवाहें

विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी वायरल वीडियो, फोटो या संदेश को बिना सत्यापन के साझा नहीं करना चाहिए। कई बार दूसरे राज्यों या पुराने मामलों के वीडियो को नए और भ्रामक दावों के साथ वायरल कर दिया जाता है, जिससे लोगों में गलतफहमी फैलती है।

सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील

यदि सोशल मीडिया पर किसी गंभीर अपराध या कानून-व्यवस्था से जुड़े वीडियो या पोस्ट दिखाई दें, तो उन्हें साझा करने से पहले विश्वसनीय समाचार स्रोतों और आधिकारिक जानकारी से उनकी पुष्टि अवश्य करें। इससे अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सकता है।

पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक पाया गया। सोशल मीडिया पर राजस्थान के श्रीगंगानगर का बताकर शेयर किया जा रहा वीडियो वास्तव में गुजरात के पाटन जिले के चाणस्मा तालुका के झीलिया गांव का है। यह वीडियो फार्महाउस पर हमला और तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार 18 आरोपियों के सार्वजनिक जुलूस का है। इसलिए इसे राजस्थान की किसी अन्य घटना से जोड़कर साझा करना गलत और भ्रामक है।

लेखक के बारे में

Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)

सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें