जयपुर में किसके सिर सजेगा जीत का ताज? कल खुलेगी EVM; 15-15 वार्डों के आएंगे नतीजे
जयपुर में किसके सिर सजेगा जीत का ताज? कल खुलेगी EVM; 15-15 वार्डों के आएंगे नतीजे मतगणना की रफ्तार हर वार्ड में एक जैसी नहीं होगी। किसी वार्ड में बूथों की संख्या कम है तो वहां वोटों की गिनती जल्दी पूरी हो सकती है, जबकि ज…

सौजन्य से:- Hindustan
जयपुर में किसके सिर सजेगा जीत का ताज? कल खुलेगी EVM; 15-15 वार्डों के आएंगे नतीजे
मतगणना की रफ्तार हर वार्ड में एक जैसी नहीं होगी। किसी वार्ड में बूथों की संख्या कम है तो वहां वोटों की गिनती जल्दी पूरी हो सकती है, जबकि ज्यादा बूथ वाले वार्डों में परिणाम आने में समय लग सकता है।
जयपुर नगर निगम चुनाव में किसके सिर जीत का ताज सजेगा और कौन से वार्ड में किसका खेल बिगड़ेगा, इसका इंतजार अब खत्म होने वाला है। 11 सितंबर को हुए मतदान के बाद ईवीएम में बंद प्रत्याशियों की किस्मत 14 सितंबर को खुलेगी। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके साथ ही शहर में राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज हो जाएंगी।
मतगणना के लिए जयपुर के श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर में सेंटर बनाया गया है। यहां वार्डवार और रिटर्निंग ऑफिसर (RO) के हिसाब से वोटों की गिनती होगी। खास बात यह है कि सभी 150 वार्डों के नतीजे एक साथ सामने नहीं आएंगे। थोड़े-थोड़े अंतराल पर करीब 15-15 वार्डों के रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावना है।
किस वार्ड का रिजल्ट पहले और किसका बाद में?
मतगणना की रफ्तार हर वार्ड में एक जैसी नहीं होगी। किसी वार्ड में बूथों की संख्या कम है तो वहां वोटों की गिनती जल्दी पूरी हो सकती है, जबकि ज्यादा बूथ वाले वार्डों में परिणाम आने में समय लग सकता है।
यानी सुबह 8 बजे शुरू होने वाली काउंटिंग के बाद सबसे पहले किन वार्डों का रिजल्ट आता है, यह पहले से तय क्रम से ज्यादा वहां मौजूद बूथों और मतगणना की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा। जैसे-जैसे राउंड पूरे होंगे, वार्डों के परिणाम सामने आते जाएंगे।
150 वार्डों में किसका दबदबा? भाजपा-कांग्रेस की सीधी टक्कर पर नजर
जयपुर नगर निगम चुनाव में इस बार कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी कई वार्डों में मुकाबले को रोचक बना रहे हैं।
मतदान खत्म होने के बाद अब प्रत्याशी और राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरणों के आधार पर जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन असली तस्वीर 14 सितंबर को ईवीएम खुलने के बाद ही सामने आएगी। खासतौर पर उन वार्डों पर नजर रहेगी जहां मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है।
लेकिन रिजल्ट से पहले वार्ड 62 में फिर वोटिंग, 150 वोटों के आरोप ने बढ़ाई हलचल
जयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना से ठीक एक दिन पहले वार्ड नंबर 62 में फिर मतदान होगा। यहां बूथ नंबर 23 पर 13 सितंबर को दोबारा वोटिंग करवाई जा रही है। यह मतदान टीलावाला-जगतपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के कमरा नंबर 4 में होगा।
दोबारा मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद इस बूथ के वोट भी चुनावी नतीजे की तस्वीर में शामिल होंगे।
11 सितंबर को मतदान के दौरान मचा था हंगामा
वार्ड 62 के इस बूथ पर 11 सितंबर को मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर विवाद हो गया था। वार्ड से चुनाव लड़ रहे तीन निर्दलीय प्रत्याशियों और कांग्रेस प्रत्याशी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को लिखित शिकायत देकर मतदान प्रक्रिया पर आपत्ति जताई थी।
शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि इस बूथ पर करीब 150 शिफ्टेड वोटर्स के फर्जी वोट डाले जा रहे हैं। आरोपों के बाद बूथ पर हंगामे की स्थिति बनी और मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंचा।
एक बूथ की वोटिंग बदल सकती है वार्ड 62 का पूरा गणित
विवाद के बाद निर्वाचन आयोग ने इस बूथ पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया। ऐसे में वार्ड 62 के नतीजे को लेकर भी खास उत्सुकता रहेगी। 13 सितंबर को होने वाली री-पोलिंग के बाद ही इस बूथ के वोटों की गिनती की जाएगी।
यानी जयपुर के बाकी 149 वार्डों के लिए 14 सितंबर को ईवीएम खुलेंगी, लेकिन वार्ड 62 में नतीजे की कहानी थोड़ी अलग होगी। यहां एक बूथ की दोबारा वोटिंग के बाद सामने आने वाला आंकड़ा पूरे वार्ड के चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकता है।
सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, फिर खुलेंगे जीत-हार के पत्ते
जयपुर में 14 सितंबर की सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होते ही 150 वार्डों के प्रत्याशियों के इंतजार का अंत होगा। किसके पक्ष में जनता का फैसला गया, किसे हार का सामना करना पड़ेगा और किन वार्डों में उलटफेर होगा, इसकी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


