होमखेलEtawah Auraiya News: राजस्थान केसरी शेरा ने जीती झंडी कुश्ती
खेल

Etawah Auraiya News: राजस्थान केसरी शेरा ने जीती झंडी कुश्ती

Etawah Auraiya News: राजस्थान केसरी शेरा ने जीती झंडी कुश्ती Etawah Auraiya News: उदी के बढ़पुरा ब्लॉक के अजबपुर गांव में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें राजस्थान केसरी शेरा विजेता बने। मुख्य अतिथि अभिषेक यादव ने प…

Hindustan के अनुसार5 सितंबर 2026 को 05:33 am बजे
Etawah Auraiya News: राजस्थान केसरी शेरा ने जीती झंडी कुश्ती

सौजन्य से:- Hindustan

Etawah Auraiya News: राजस्थान केसरी शेरा ने जीती झंडी कुश्ती

Etawah Auraiya News: उदी के बढ़पुरा ब्लॉक के अजबपुर गांव में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें राजस्थान केसरी शेरा विजेता बने। मुख्य अतिथि अभिषेक यादव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, जिसमें कई प्रतिष्ठित पहलवानों ने शिरकत की। प्रतियोगिता का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

Etawah Auraiya News: उदी। बढ़पुरा ब्लॉक के अजबपुर गांव में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में झंडा कुश्ती राजस्थान केसरी शेरा ने जीती। नामचीन पहलवानों ने कुश्ती में दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल ने जन्माष्टमी के उपलक्ष में हुई प्रतियोगिता की शुरूआत कराई। मुख्यअतिथि ने झंडी कुश्ती के पहलवान गोलू मिताटी और खेमू राजस्थान का हाथ मिलाकर शुरूआत की। दोनों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके बाद दूसरी झंडी कुश्ती राजा महुआसाला और विकास चकरनगर के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने दमखम दिखाया और कुश्ती बराबरी पर छूटी। गौरव भिंड और युगल किशोर इटावा स्टेडियम के बीच हुई कुश्ती ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

इसमें युगल किशोर को विजेता घोषित किया गया। दंगल की मुख्य झंडी कुश्ती पिछले वर्ष के विजेता राजस्थान केसरी शेरा पहलवान को निर्विरोध मिली। उन्हें झंडी कुश्ती के साथ इनाम की राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य दौलत सिंह बघेल ने किया। लउआ यादव ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। सपा महासचिव वीरू भदौरिया ने पहलवानों का परिचय प्राप्त किया। समापन वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण यादव मनकापुर ने किया। इस दौरान लीलावती राजपूत, पिंटू राजपूत, उदयवीर सिंह यादव, सुरजीत यादव, विनय शर्मा, सूरजपाल प्रधान, देवेंद्र यादव, नीरज प्रधान, अंशुल यादव, किसान राजा यादव, ऋषि यादव, लाल यादव, मिथुन, सत्यम यादव, फैजान खान और सौरभ यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें