जयपुर में बढ़ेगी DLC रेट, ऐसे इलाकों को मिलेगा बूस्ट, बढ़ जाएंगे भाव
जयपुर में बढ़ेगी DLC रेट, ऐसे इलाकों को मिलेगा बूस्ट, बढ़ जाएंगे भाव Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम• जयपुर में जमीनों की खरीद फरोख्त करना पहले से ज्यादा महंगा हो जाएगा। जिला प्रशासन की हालिया बैठक में डीएल…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर में बढ़ेगी DLC रेट, ऐसे इलाकों को मिलेगा बूस्ट, बढ़ जाएंगे भाव
Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•
जयपुर में जमीनों की खरीद फरोख्त करना पहले से ज्यादा महंगा हो जाएगा। जिला प्रशासन की हालिया बैठक में डीएलसी रेट 10 से 49 फीसदी तक बढ़ाने को लेकर फैसला लिया है। अगले 7 दिनों के भीतर इससे जुड़ा फैसला लागू हो जाएगा।
10 से 49 फीसदी तक बढ़ोतरी प्रस्तावित
जयपुर के जिला कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 'जिला दर निर्धारण समिति' की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर की वर्तमान डीएलसी दरों को रिवाइज करने का अंतिम निर्णय लिया गया। समिति ने अलग-अलग इलाकों के हिसाब से डीएलसी दरों में 10 से लेकर 49 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी साल अप्रैल महीने में भी डीएलसी दरों में 10प्रतिशत की वृद्धि की जा चुकी है।क्यों बढ़ाई जा रही हैं दरें?
बताया जा रहा है कि इसमें उन इलाकों को निशाने पर लिया गया है जहां मार्केट वेल्यू काफी अधिक है। साथ ही यहां तेजी से कमर्शियल या रेजिडेंशियल विकास हो रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि कुछ ऐसे इलाके भी चिह्नित किए गए हैं जहां डीएलसी दरें घटाने के प्रस्ताव सामने रखे गए हैं। नई डीएलसी दरों का मुख्य रूप से संपत्ति की खरीद-फरोख्त और रजिस्ट्री पर पड़ेगा।क्या होती है DLC रेट ?
डीएलसी रेट किसी भी जमीन या प्रॉपर्टी की वह न्यूनतम सरकारी कीमत होती है, जो सरकार तय करती है। इसी रेट के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री, स्टांप ड्यूटी और भूमि का आवंटन होता है। इसे डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी रेट भी कहते हैं। कहां कितनी रेट बढ़ाई जाएगी, इस पर जल्द ही विस्तृत ब्यौरा आ जाएगा।कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

PM Modi Opens Jodhpur Airport Terminal: PM मोदी ने किया जोधपुर एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन, राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा

अजमेर संभाग के सहप्रभारी बने डॉ. मलिक - jhalawar News

नर्मदा नदी से लगे मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच दशकों पुराने लंबित मुद्दों पर हुआ ऐतिहासिक समझौता


