होमक्राइमरीको के सीनियर-DGM रिटायरमेंट से 21-दिन पहले रिश्वत लेते गिरफ्तार: जूनियर असिस्टेंट को भी घूस लेते पकड़ा; लीज डीड के बदले मांगे थे रुपए - Ajmer News
क्राइम

रीको के सीनियर-DGM रिटायरमेंट से 21-दिन पहले रिश्वत लेते गिरफ्तार: जूनियर असिस्टेंट को भी घूस लेते पकड़ा; लीज डीड के बदले मांगे थे रुपए - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - ACB Jaipur Busts Ajmer RICO Officials For Bribe | Lease Deed Scam BREAKINGरीको के सीनियर-DGM रिटायरमेंट से 21-दिन पहले रिश्वत लेते गिरफ्तार:जूनियर असिस्टेंट को भी घूस लेते पकड़ा…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 जुलाई 2026 को 11:05 am बजे
रीको के सीनियर-DGM रिटायरमेंट से 21-दिन पहले रिश्वत लेते गिरफ्तार:  जूनियर असिस्टेंट को भी घूस लेते पकड़ा; लीज डीड के बदले मांगे थे रुपए - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- ACB Jaipur Busts Ajmer RICO Officials For Bribe | Lease Deed Scam

BREAKINGरीको के सीनियर-DGM रिटायरमेंट से 21-दिन पहले रिश्वत लेते गिरफ्तार:जूनियर असिस्टेंट को भी घूस लेते पकड़ा; लीज डीड के बदले मांगे थे रुपए

- कॉपी लिंक

अजमेर में राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) के सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। सीनियर डीजीएम 31 जुलाई को रिटायर होने वाले थे।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार को ब्यावर में रीको के जूनियर असिस्टेंट को भी घूस लेते पकड़ा है। दोनों अधिकारियों ने लीज डीड के एवज में 85 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

एसीबी की कार्रवाई दोपहर 12 बजे से चल रही है। पहले शिकायतकर्ता रिश्वत के रुपए लेकर यूनिट हेड के ऑफिस में गया। उसके कुछ ही मिनटों बाद एसीबी की टीम ने दौड़ते हुए ऑफिस में छापा मार दिया।

31 जुलाई को रिटायर होने वाले थे सीनियर DGM जानकारी के अनुसार, एसीबी जयपुर की टीमों ने शुक्रवार को अजमेर और ब्यावर में ट्रैप की कार्रवाई की। अजमेर में रीको के 2 सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

वहीं ब्यावर में रीको के जूनियर असिस्टेंट कमलेश को 35 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा। दोनों अधिकारियों ने लीज डीड के एवज में रिश्वत मांगी थी। पीड़ित की शिकायत का सत्यापन किया गया और प्लान बनाकर दोनों अधिकारियों को ट्रैप किया।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए यूनिट हेड (सीनियर डीजीएम) अंजय विश्वकर्मा 31 जुलाई को रिटायर होने वाले थे। विश्वकर्मा की मूल पोस्टिंग किशनगढ़ में है, लेकिन उनके पास अजमेर का अतिरिक्त कार्यभार (चार्ज) भी था।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें