रीको के सीनियर-DGM रिटायरमेंट से 21-दिन पहले रिश्वत लेते गिरफ्तार: जूनियर असिस्टेंट को भी पकड़ा; 2 कामों के लिए मांगी थी अलग-अलग घूस - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - ACB Jaipur Busts Ajmer RICO Officials For Bribe | Lease Deed Scam रीको के सीनियर-DGM रिटायरमेंट से 21-दिन पहले रिश्वत लेते गिरफ्तार:जूनियर असिस्टेंट को भी पकड़ा; 2 कामों के लिए…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- ACB Jaipur Busts Ajmer RICO Officials For Bribe | Lease Deed Scam
रीको के सीनियर-DGM रिटायरमेंट से 21-दिन पहले रिश्वत लेते गिरफ्तार:जूनियर असिस्टेंट को भी पकड़ा; 2 कामों के लिए मांगी थी अलग-अलग घूस
- कॉपी लिंक
अजमेर में राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) के सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) को शुक्रवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। सीनियर डीजीएम का 31 जुलाई को रिटायरमेंट था।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने ब्यावर में रीको के जूनियर असिस्टेंट को भी घूस लेते पकड़ा है। दोनों अधिकारी प्लॉट अलॉटमेंट के बाद पट्टा जारी करने और प्रोडक्ट चेंज की अनुमति देने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर जयपुर हेड ब्रांच जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन एसीबी ने दोपहर करीब 12 बजे ही गिरफ्तार कर लिया।
पहले देखिए, कार्रवाई से जुड़ी 2 PHOTOS..
एक ही प्लॉट के लिए 2 अफसरों ने मांगी अलग-अलग रिश्वत एडिशनल एसपी मनोज गुप्ता ने बताया- शिकायतकर्ता की ओर से एसीबी को एक शिकायत मिली थी। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि सरथाना इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट अलॉटमेंट के बाद पट्टा जारी करने और प्रोडक्ट चेंज की अनुमति देने के नाम पर रीको के अफसर रिश्वत मांग रहे हैं।
शिकायत के वेरिफिकेशन के बाद एसीबी ने ब्यावर और अजमेर में एक साथ ट्रैप की कार्रवाई की। अजमेर में रीको के यूनिट हेड (सीनियर डीजीएम) अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपए और ब्यावर में जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
एडिशनल एसपी ने बताया- जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर के पास पट्टा जारी करने की फाइल पेंडिंग थी, जबकि यूनिट हेड अंजय विश्वकर्मा के पास प्रोडक्ट चेंज का काम पेंडिंग था। एक ही प्लॉट के काम के लिए दोनों अधिकारियों ने अलग-अलग रिश्वत मांगी थी। फिलहाल इस मामले में एसीबी की जांच जारी है। दोनों आरोपियों के आवास और ठिकानों पर सर्च जारी है।
31 जुलाई को रिटायर होने वाले थे सीनियर DGM जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए यूनिट हेड (सीनियर डीजीएम) अंजय विश्वकर्मा 31 जुलाई को रिटायर होने वाले थे। विश्वकर्मा की मूल पोस्टिंग किशनगढ़ में है, लेकिन उनके पास अजमेर का अतिरिक्त कार्यभार (चार्ज) भी था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


