होमक्राइमDelhi News: राजस्थान : तालाब में नहाने गए चार भाई-बहनों की डूबने से मौत
क्राइम

Delhi News: राजस्थान : तालाब में नहाने गए चार भाई-बहनों की डूबने से मौत

Delhi News: राजस्थान : तालाब में नहाने गए चार भाई-बहनों की डूबने से मौत हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Delhi News: राजस्थान के धौलपुर जिले में एक दर्दनाक घटना में तीन भाई-बहन और उनके चचेरे भाई की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सभ…

Hindustan के अनुसार30 अगस्त 2026 को 01:32 pm बजे
Delhi News: राजस्थान : तालाब में नहाने गए चार भाई-बहनों की डूबने से मौत

सौजन्य से:- Hindustan

Delhi News: राजस्थान : तालाब में नहाने गए चार भाई-बहनों की डूबने से मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Delhi News: राजस्थान के धौलपुर जिले में एक दर्दनाक घटना में तीन भाई-बहन और उनके चचेरे भाई की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सभी हिरामन बाबा मंदिर के मेले में शामिल होने गए थे। उन्होंने अपने भाई को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे भी डूब गए। पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं।

Delhi News: जयपुर, एजेंसी। राजस्थान के धौलपुर जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में तीन भाई-बहन और उनके एक चचेरे भाई की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा बिरजा गांव के पास हुआ। पुलिस ने चारों के शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, सभी हिरामन बाबा मंदिर में मेले में शामिल होने गए थे।यह मेला हिरामन कुंड में आयोजित किया गया था। रविवार तड़के चारों तालाब में नहाने चले गए। इस दौरान एक भाई पानी में उतरा, लेकिन वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। उसे डूबता देख उसकी दोनों बहनों और चचेरे भाई ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी।

बचाव की कोशिश में तीनों भी डूब गए। ग्रामीणों ने तालाब से तीनों के शव बाहर निकाल कर पुलिस को सूच दी है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें