जमशेदपुर हत्याकांड: नीरज सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की बड़ी कामयाबी
जमशेदपुर पुलिस ने करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार संचालक नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार किया, सीकर कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड दिया है।

सौजन्य से:- Jagran
DD बार मर्डर मिस्ट्री: राजस्थान में अरेस्ट हुए नीरज सिंह की पत्नी ने पुलिस पर उठाए सवाल, जमशेदपुर पहुंचने पर होंगे बड़े खुलासे
जमशेदपुर पुलिस ने करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार संचालक नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें
HighLights
- नीरज सिंह को राजस्थान के खाटूश्यामजी से गिरफ्तार किया गया।
- सीकर कोर्ट ने जमशेदपुर पुलिस को ट्रांजिट रिमांड दिया।
- आरोपी नीरज सिंह को जमशेदपुर लाने की प्रक्रिया जारी।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर हुए करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड और जानलेवा हमले के मामले में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में गिरफ्तार बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान की सीकर अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिल गया है।
कोर्ट से कानूनी मंजूरी मिलने के बाद जमशेदपुर पुलिस की विशेष टीम आरोपी को अपने साथ लेकर झारखंड के लिए रवाना हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, नीरज सिंह को दिल्ली और रांची के रास्ते जमशेदपुर लाया जा रहा है, जिसके सोमवार देर रात तक शहर पहुंचने की संभावना है।
खाटूश्यामजी के मंडा रोड स्थित रेस्टोरेंट से हुई गिरफ्तारी
जमशेदपुर पुलिस और राजस्थान पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में नीरज सिंह को राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी क्षेत्र के मंडा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को नीरज सिंह का मोबाइल लोकेशन मिला था, जिसके आधार पर राजस्थान पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद दिल्ली में मौजूद जमशेदपुर पुलिस की टीम राजस्थान पहुंची और औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को सीकर कोर्ट में पेश किया।
गिरफ्तारी में राजस्थान पुलिस की रही अहम भूमिका
इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी को अंजाम देने में खाटूश्यामजी थाना प्रभारी पवन चौबे और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। झारखंड पुलिस से इनपुट मिलते ही थाना प्रभारी ने हेड कांस्टेबल बनवारी लाल और कांस्टेबल राजेंद्र गढ़वाल के साथ विशेष सर्च अभियान चलाया।
करीब दो घंटे की सघन तलाशी के बाद नीरज सिंह को मंडा रोड के एक रेस्टोरेंट से दबोच लिया। नीरज सिंह की गिरफ्तारी की भनक लगते ही उनकी पत्नी और मानगो नगर निगम की पूर्व मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राजस्थान पहुंच गईं।
उन्होंने जमशेदपुर पुलिस की इस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए आरोप लगाया कि उनके पति और पूरे परिवार को इस मामले में बेवजह घसीटा और परेशान किया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
बीती 27 जून की रात बिष्टुपुर के प्रसिद्ध डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह पर 8 से 10 हमलावरों ने चापड़ (धारदार हथियार) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। इलाज के दौरान हिमांशु सिंह की मौत हो गई थी, जबकि उनके साथी प्रत्युष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने एसआईटी (SIT) का गठन किया था। पुलिस का मानना है कि नीरज सिंह से पूछताछ के बाद इस हत्याकांड के पीछे छिपे असली चेहरों और साजिश का पर्दाफाश हो सकेगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


