होम›शिक्षा-करियर›राजस्थान निकाय चुनाव: CM भजनलाल के जिले भरतपुर में किसने मारी बाजी? रिजल्ट ने चौंकाया
शिक्षा-करियर

राजस्थान निकाय चुनाव: CM भजनलाल के जिले भरतपुर में किसने मारी बाजी? रिजल्ट ने चौंकाया

राजस्थान निकाय चुनाव: CM भजनलाल के जिले भरतपुर में किसने मारी बाजी? रिजल्ट ने चौंकाया राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में बीजेपी बाजी मारती दिखाई दे रही है, लेकिन सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर के चुनावी नतीजों ने स…

ABP News के अनुसार14 सितंबर 2026 को 04:04 pm बजे
राजस्थान निकाय चुनाव: CM भजनलाल के जिले भरतपुर में किसने मारी बाजी? रिजल्ट ने चौंकाया

सौजन्य से:- ABP News

राजस्थान निकाय चुनाव: CM भजनलाल के जिले भरतपुर में किसने मारी बाजी? रिजल्ट ने चौंकाया

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में बीजेपी बाजी मारती दिखाई दे रही है, लेकिन सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर के चुनावी नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया है. आइए जानते हैं यहां के नतीजे कैसे रहे.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर के नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है. जिले में निकाय चुनावों के लिए कुल 235 वार्डों के चुनाव परिणाम में बीजेपी प्रत्याशी 66 वार्डों में, कांग्रेस प्रत्याशी 15 वार्डों में, बसपा और आरएलपी के प्रत्याशी एक-एक वार्ड में विजयी हुए, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 152 वार्डों में जीत दर्ज की है.

जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए सभी निकायों के मतों की गणना शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई है. भरतपुर नगर निगम के 65 वार्ड में हुए निकाय चुनाव हुए हैं जिनमें निर्दलीय उम्मीदवारों ने सर्वाधिक 36 वार्डों में जीत दर्ज की है. वहीं भारतीय जनता पार्टी के 20, कांग्रेस के 7, बहुजन समाज पार्टी के 1 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 1 उम्मीदवार विजयी रहे हैं.

ये भी पढ़ें: राजस्थान: BJP कैंडिडेट का घर वालों ने भी नहीं दिया साथ! मिला सिर्फ 1 वोट

नदबई नगर पालिका में किसका डंका?

नगर पालिका नदबई के वार्ड वार चुनाव परिणाम के अनुसार कुल 35 वार्डों में से 25 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 10 उम्मीदवार विजयी रहे हैं.

वैर नगर पालिका में किसने मारी बाजी?

नगर पालिका वैर में कुल 25 वार्ड है जिनमें से निर्दलीय 20 वार्डों में बीजेपी प्रत्याशी 03 वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी 02 वार्ड में विजयी रहे हैं.

बयाना नगर पालिका में कौन जीता?

नगर पालिका बयाना में कुल 35 वार्ड हैं जिनमें निर्दलीय 22, बीजेपी 11 और कांग्रेस के दो प्रत्याशी विजय रहे हैं.

रुपवास नगर पालिका में किसकी जीत?

नगर पालिका रूपवास में कुल 25 वार्ड है जिनमें से निर्दलीय 14, बीजेपी 9 और कांग्रेस प्रत्यासी 2 वार्ड में विजय हुए हैं.

भुसावर नगर पालिका का क्या रहा रिजल्ट?

नगर पालिका भुसावर में कुल 25 वार्ड हैं जिनमें से निर्दलीय 22 वार्डों में, बीजेपी 02 वार्ड में और कांग्रेस प्रत्यासी 1 वार्ड में विजयी रहे है.

उच्चैन नगर पालिका में किसकी जीत?

नगर पालिका उच्चैन में कुल 25 वार्ड है जिनमें से निर्दलीय प्रत्याशी 13, बीजेपी के 11 और कांग्रेस के 1 प्रत्याशी विजयी रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जयपुर: वार्ड 101 से जीता कांग्रेस प्रत्याशी, फिर हारा घोषित, खाचरियावास के गंभीर आरोप

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें