होम›शिक्षा-करियर›गहलोत बोले, 'जोधपुर में गड्ढों वाली सड़कें, CM की गाड़ी भी हिचकोले खा रही', शेखावत–बेनीवाल मिले गले
शिक्षा-करियर

गहलोत बोले, 'जोधपुर में गड्ढों वाली सड़कें, CM की गाड़ी भी हिचकोले खा रही', शेखावत–बेनीवाल मिले गले

गहलोत बोले, 'जोधपुर में गड्ढों वाली सड़कें, CM की गाड़ी भी हिचकोले खा रही', शेखावत–बेनीवाल मिले गले गहलोत ने कहा कि नगर निगम चुनाव में इनको (बीजेपी) झटका देना बहुत जरूरी है. इससे शहर के काम होंगे. Published : September 9…

ETV Bharat के अनुसार9 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
गहलोत बोले, 'जोधपुर में गड्ढों वाली सड़कें, CM की गाड़ी भी हिचकोले खा रही', शेखावत–बेनीवाल मिले गले

सौजन्य से:- ETV Bharat

गहलोत बोले, 'जोधपुर में गड्ढों वाली सड़कें, CM की गाड़ी भी हिचकोले खा रही', शेखावत–बेनीवाल मिले गले

गहलोत ने कहा कि नगर निगम चुनाव में इनको (बीजेपी) झटका देना बहुत जरूरी है. इससे शहर के काम होंगे.

Published : September 9, 2026 at 7:47 PM IST

जोधपुर: नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को बीजेपी, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के नेताओं ने जमकर पसीना बहाया. कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घंटाघर में अपने चित्र–परिचित अंदाज में सभा की. उन्होंने कहा कि जोधपुर शहर की सड़कों में इतने गड्ढे हैं कि जिससे मुख्यमंत्री की गाड़ी हिचकोले खा रही थी. तो आम जनता की क्या स्थिति होगी. इसलिए जरूरी है कि जोधपुर में कांग्रेस का बोर्ड बने.

बेनीवाल के 24 उम्मीदवार मैदान में: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी आज अलग-अलग वार्डों का तूफानी दौरा किया और बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के अपील की. इनके अलावा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी जोधपुर में अपने पार्टी के 24 प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं कर मतदान की अपील की. उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी कि इस बार नगर निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होगी. बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों मिले हुए हैं. इनको प्रदेश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है.

पढ़ें: निकाय चुनाव को लेकर गहलोत का तंज, बोले- भाजपा का कोर वोट बैंक खिसका, इस बार कांग्रेस की लहर

गहलोत बोले, 'झटका जरूरी है': गहलोत ने कहा कि नगर निगम चुनाव में इनको (बीजेपी) झटका देना बहुत जरूरी है. इससे शहर के काम होंगे. अन्यथा कोई सुनवाई नहीं करेगा. गहलोत ने आरोप लगाया कि यहां के सांसद केंद्र में मंत्री हैं. वह बताएं इस शहर के लिए उन्होंने क्या किया है? गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने काम में कोई कमी नहीं रखी थी. जोधपुर का नक्शा बदला था. यह वही जगह है जहां मैंने बरसों पहले कहा था कि अगर देश में कहीं से भी कोई मेरे बारे में शिकायत आ जाए, तो मेरे कान पकड़ लेना. मैं हमेशा सेवा करता रहूंगा. भाजपा वाले शहर को अपना वोट मानते हैं. लेकिन हालात क्या हैं, सफाई नहीं हो रही है, सड़कें टूटी हुई हैं. इसलिए इस बार जोधपुर में कांग्रेस का बोर्ड बनना जरूरी है.

पढ़ें: गहलोत को चुनौती देते हुए बोले सीएम भजनलाल, 'जवाब मांगने वालों के भ्रष्ट मंत्री और अधिकारी जेल में'

शेखावत और बेनीवाल गर्मजोशी से मिले गले: केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज माता का थान, मगरा पूंजला और नया पुरा होते हुए चैनपुरा पहुंचे. इसी दौरान रास्ते में उनका सामना आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल के काफिले से हो गया. दोनों नेताओं के काफिले आमने-सामने आने पर हनुमान बेनीवाल अपने वाहन से नीचे उतरे. उन्हें देखकर गजेन्द्र सिंह शेखावत भी वाहन से नीचे उतरे और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से गर्मजोशी से मुलाकात की और गले मिलकर अभिवादन किया. इस दौरान शेखावत और बेनीवाल के बीच कुछ देर सौहार्दपूर्ण बातचीत भी हुई.

भंसाली और गहलोत भी हुए आमने–सामने: घंटाघर की सभा समाप्त होने के बाद जब अशोक गहलोत अपनी गाड़ी से निकल रहे थे. इस दौरान जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली अपने समर्थकों के साथ पैदल रैली निकालते हुए वहां पहुंच गए. दोनों का आमना–सामना हुआ. भंसाली ने गहलोत का अभिवादन किया. कुछ बात भी हुई. इस दौरान दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. भंसाली ने कहा कि मैंने उनसे कहा है कि आप हमारे जनप्रतिनिधियों पर झूठे आरोप नहीं लगाएं. विधायक ने बताया कि जो घोषणाएं उन्होंने कि थी वो सिर्फ कागजों में थी. मैं उनसे बहस को तैयार हूं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें