जयपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज, CM भजनलाल शर्मा ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जयपुर : नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज हो गया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय से चुनाव प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.…

सौजन्य से:- First India News
जयपुर : नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज हो गया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय से चुनाव प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री समेत कई नेता भी मौजूद रहे. राजस्थान की सभी 309 निकायों में भाजपा के चुनाव प्रचार रथ जाएंगे. प्रचार रथों पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं का उल्लेख होगा. रथों पर लिखा नगर निकाय चुनाव में कमल खिलाना है, विकास को आगे बढ़ाना है.
युवा, महिला, मजदूर, किसान का सम्मान, आगे बढ़ रहा राजस्थान' जैसे नारे लिखे हुए हैं. ERCP-यमुना जल समझौता, युवा,रोजगार को बीजेपी के प्रचार रथ के प्रमुख स्लोगन है. सभी रथों पर लगाई LED के जरिए उपलब्धियों के वीडियो प्रचारित होंगे. मोदी सरकार और भजनलाल सरकार की उपलब्धियों का रथ प्रचार करेंगे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News

राजस्थान में कल से तेज बारिश का अलर्ट: आज भी जयपुर सहित कई जिलों में बरसात की संभावना, भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा - Rajasthan News


