होमक्राइम'काकाजी देख लें, अब तो हो रहा है वन स्टेट वन इलेक्शन', CM भजनलाल निकाय चुनाव घोषणापत्र जारी कर डोटासरा पर बरसे!
क्राइम

'काकाजी देख लें, अब तो हो रहा है वन स्टेट वन इलेक्शन', CM भजनलाल निकाय चुनाव घोषणापत्र जारी कर डोटासरा पर बरसे!

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के 'वन स्टेट वन इलेक्शन इनके काकाजी भी नहीं करवा सकते' वाले पुराने तंज पर सीएम भजनलाल शर्मा ने पलटवार किया। सीएम ने कहा, 'हम प्रदेश में वन स्टेट वन इलेक्शन करवा रहे हैं, अब…

Navbharat Times के अनुसार3 सितंबर 2026 को 07:33 am बजे
'काकाजी देख लें, अब तो हो रहा है वन स्टेट वन इलेक्शन', CM भजनलाल निकाय चुनाव घोषणापत्र जारी कर डोटासरा पर बरसे!

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के 'वन स्टेट वन इलेक्शन इनके काकाजी भी नहीं करवा सकते' वाले पुराने तंज पर सीएम भजनलाल शर्मा ने पलटवार किया। सीएम ने कहा, 'हम प्रदेश में वन स्टेट वन इलेक्शन करवा रहे हैं, अब काकाजी देख लें।'

जयपुर: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल मची हुई है। इस बीच भजनलाल सरकार ने बुधवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम भजनलाल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का नाम लिया बगैर उन पर तीखा तंज कसा। दरअसल, डोटासरा ने कहा था कि वन स्टेट वन इलेक्शन इनके (भजनलाल सरकार) काकाजी भी नहीं करवा सकते। इस पर सीएम ने पलटवार करते हुए था कि 'हम प्रदेश में वन स्टेट वन इलेक्शन करवा रहे हैं, काका जी देख लें'। सीएम के इस तीखे तंज से सियासत में हलचल मच गई है।

'हो रहे हैं इलेक्शन, काका जी देख लें'

नगर निकाय चुनाव को लेकर राजधानी जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बीजेपी का घोषणा पत्र घोषित किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी डेढ़ साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमने जो कहा है, वही किया है और जो घोषणा पत्र घोषित किया था, उससे भी अधिक करके दिखाया है। उन्होंने वन स्टेट वन इलेक्शन के एक सवाल पर डोटासरा पर तीखा हमला किया। उन्होने कहा कि-

जब मैंने वन स्टेट वन इलेक्शन करवाने की बता कही, तब कांग्रेस के एक नेता ने कहा था कि आपके काका जी भी नहीं करवा सकते। आज वह देख लें, की यह हो रहा है। अब किसके काकाजी करवा रहे हैं। इस पर मैं नहीं जाना चाहता।

भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री राजस्थान

डोटासरा ने काका जी को लेकर यह दिया था बयान

बता दें कि वन स्टेट वन इलेक्शन को लेकर डोटासरा ने काफी विरोध किया। फरवरी 2026 में उनका काका जी वाला बयान काफी सुर्खियों में रहा। इस दौरान उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि 'वन स्टेट वन इलेक्शन इनके काका जी भी नहीं करवा सकते। यह बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर एक लॉटरी तक से ढंग से नहीं निकल पा रहे हैं।' इस दौरान डोटासरा ने नगरी निकाय और पंचायत राज चुनाव में एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि वह चुनाव को टालकर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने की कोशिश करें।

भजनलाल शर्मा की गारंटी पर लोग विश्वास करते हैं

इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा की गारंटी पर प्रदेश की जनता पूरा विश्वास करती है। इस दौरान राजस्थान में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया गया। यह कार्यक्रम सी-स्कीम स्थित एक होटल में पार्टी की ओर से हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, संगठन महामंत्री अजेय कुमार और सांसद मंजू शर्मा मौजूद थे।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें