होमक्राइमनिकाय चुनावों में राजस्थान CM का रोड शो कोई उपलब्धि नहीं नाकामी' भजनलाल शर्मा को लेकर क्या बोले अशोक गहलोत
क्राइम

निकाय चुनावों में राजस्थान CM का रोड शो कोई उपलब्धि नहीं नाकामी' भजनलाल शर्मा को लेकर क्या बोले अशोक गहलोत

राजस्थान निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री के रोड शो को पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार की नाकामी और हार का डर करार दिया। उन्होंने कहा कि विकास ठप होने और सीवरेज-सड़क जैसी समस्याओं से जनता आक्रोशित है। गहलोत ने मतदाताओं से भा…

Navbharat Times के अनुसार6 सितंबर 2026 को 11:33 am बजे
निकाय चुनावों में राजस्थान CM का रोड शो कोई उपलब्धि नहीं नाकामी' भजनलाल शर्मा को लेकर क्या बोले अशोक गहलोत

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री के रोड शो को पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार की नाकामी और हार का डर करार दिया। उन्होंने कहा कि विकास ठप होने और सीवरेज-सड़क जैसी समस्याओं से जनता आक्रोशित है। गहलोत ने मतदाताओं से भाजपा को वोट की चोट देने की अपील की।

जयपुर: राजस्थान में नगर निकाय चुनावों की सरगर्मी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राज्य की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तीखा हमला बोला है। निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे रोड शो को गहलोत ने भाजपा की उपलब्धि नहीं, बल्कि उनकी सरकार की अब तक की सबसे बड़ी नाकामी और घबराहट करार दिया है।

जनता में बीजेपी के प्रति आक्रोश

मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री स्थानीय निकायों नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम के चुनावों में गली-गली रोड शो कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चुनावी मैदान में इस तरह उतरना यह साफ सिद्ध करता है कि पिछले ढाई सालों में सरकार का प्रदर्शन कितना निराशाजनक रहा है और जनता में उनके प्रति भारी जनआक्रोश व्याप्त है।

टूटी सड़कें, बदहाल सीवरेज व्यवस्था से जनता परेशान

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य के शहर विकास की पटरी से उतर चुके हैं। टूटी सड़कें, बदहाल सीवरेज व्यवस्था और ठप्प पड़े विकास कार्यों से आम जनता बुरी तरह परेशान है। अपनी सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए गहलोत ने कहा कि कांग्रेस शासन में 'प्रशासन शहरों के संग' अभियान चलाकर करीब 12 लाख पट्टे बांटे गए थे, जिसका जनता खुशी से इंतजार करती थी। वहीं, वर्तमान भाजपा सरकार ढाई-पौने तीन साल में मुश्किल से एक लाख पट्टे भी नहीं दे पाई है।

दिल्ली, महाराष्ट्र ने नेता काट रहे राजस्थान का चक्कर

गहलोत ने कहा कि इसी बौखलाहट और हार के डर से दिल्ली, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से भाजपा के केंद्रीय नेता और मंत्री राजस्थान के चक्कर काट रहे हैं। स्थानीय चुनावों को जिस तरह बड़ा टारगेट बनाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है, उससे साफ है कि भाजपा को अपनी संभावित हार का अहसास हो चुका है।

गहलोत बोले- वोट की चोट' से बीजेपी को मिलेगा करारा झटका

प्रदेशवासियों से अपील करते हुए गहलोत ने कहा कि जनता को अपने 'वोट की चोट' से भाजपा को करारा झटका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में जब दुखी जनता भाजपा को हराएगी, तभी इनका 'डबल इंजन' जागेगा और सरकार बचे हुए कार्यकाल में कुछ काम करने को मजबूर होगी। गहलोत ने दावा किया कि इन चुनावों में हार के बाद ही राज्य में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, सड़कों की मरम्मत होगी और आम जनता को पट्टे व वास्तविक विकास नसीब हो सकेगा।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें