होमक्राइमराजस्थान पहुंचे अमित शाह, आज CM के साथ करेंगे अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, ये है शेड्यूल
क्राइम

राजस्थान पहुंचे अमित शाह, आज CM के साथ करेंगे अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, ये है शेड्यूल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अमित शाह शनिवार देर रात विशेष विमान से राजस्थान पहुंचे हैं। चित…

Navbharat Times के अनुसार16 अगस्त 2026 को 05:56 am बजे
राजस्थान पहुंचे अमित शाह, आज CM के साथ करेंगे अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, ये है शेड्यूल

सौजन्य से:- Navbharat Times

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अमित शाह शनिवार देर रात विशेष विमान से राजस्थान पहुंचे हैं।

चित्तौड़गढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान पहुंचे हैं। अमित शाह और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा 16 अगस्त 2026 ने चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसे दोनों वरिष्ठ नेताओं का संबोधन भी होगा

देर रात राजस्थान पहुंचे शाह

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर रात विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ सांसदों एवं विधायकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। डबोक एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सांसद सीपी जोशी, डॉ. मन्नालाल रावत और राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व जिलाध्यक्ष शामिल थे।

रेलवे गेस्ट हाउस में ठहरे हैं केंद्रीय मंत्री शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह उदयपुर के सुखाड़िया सर्किल स्थित रेलवे गेस्ट हाउस में ठहरे हैं, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य के अन्य मंत्री सर्किट हाउस में रुके हुए हैं। गृह मंत्री के दौरे के मद्देनजर एयरपोर्ट, सर्किट हाउस और रेलवे गेस्ट हाउस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।

उदयपुर में राजस्थान के मंत्रियों के साथ हो सकती है बैठक

तय कार्यक्रम के अनुसार, आज सुबह 11 बजे अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से उदयपुर से निंबाहेड़ा के लिए रवाना होंगे। निंबाहेड़ा प्रस्थान करने से पहले, गृह मंत्री उदयपुर में मुख्यमंत्री, राज्य के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर सकते हैं। निंबाहेड़ा में होने वाली इस जनसभा और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें