होमधर्म-आस्थाCM भजनलाल बोले- राजस्थान का भाग्य बदलने वाली हमारी रिफाइनरी: सांभरा आशापुरा माता मंदिर के किए दर्शन; 4 जुलाई को PM करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन - Barmer News
धर्म-आस्था

CM भजनलाल बोले- राजस्थान का भाग्य बदलने वाली हमारी रिफाइनरी: सांभरा आशापुरा माता मंदिर के किए दर्शन; 4 जुलाई को PM करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन - Barmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Barmer - PM Modi Inaugurates Pachpadra Refinery July 4 | CM Sharma Visit CM भजनलाल बोले- राजस्थान का भाग्य बदलने वाली हमारी रिफाइनरी:सांभरा आशापुरा माता मंदिर के किए दर्शन; 4 जुलाई को P…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 जून 2026 को 09:25 am बजे
CM भजनलाल बोले- राजस्थान का भाग्य बदलने वाली हमारी रिफाइनरी:  सांभरा आशापुरा माता मंदिर के किए दर्शन; 4 जुलाई को PM करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन - Barmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Barmer

- PM Modi Inaugurates Pachpadra Refinery July 4 | CM Sharma Visit

CM भजनलाल बोले- राजस्थान का भाग्य बदलने वाली हमारी रिफाइनरी:सांभरा आशापुरा माता मंदिर के किए दर्शन; 4 जुलाई को PM करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन

- कॉपी लिंक

देश की हाई टेक्नोलॉजी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन 4 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा रविवार को तैयारियां का जायजा लेने रिफाइनरी पहुंचे।

सीएम रिफाइनरी के पास स्थित सांभरा आशापुरा माता मंदिर दर्शन करने के लिए भी पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना कीं। सीएम ने कहा- राजस्थान के भाग्य को बदलने वाली हमारी रिफाइनरी है।

दरअसल, 4 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी का राजस्थान आना प्रस्तावित है। वे जोधपुर में टर्मिनल और पचपदरा में रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर सीएम भजनलाल शर्मा रविवार को जोधपुर और पचपदरा रिफाइनरी पहुंचे। सीएम तय समय से कुछ समय बाद शाम को रिफाइनरी पहुंचे। यहां हैलीपेड पर प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत, मंत्री के.के. विश्नोई, विधायक हमीरसिंह भायल, अरुण चौधरी, आदूराम मेघवाल समेत प्रशासनिक अधिकारी ने सीएम का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

वहां पर रिफाइनरी का निरीक्षण किया। इसके बाद एचआरआरएल के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डेढ़ घंटे तक मीटिंग की। बारीकी से रिफाइनरी यूनिट का फीडबैक लिया। साथ पीएम नरेंद्र मोदी दौर को लेकर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा- 4 तारीख को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान आ रहे है। पश्चिमी राजस्थान में एक ऐतिहासिक काम होने वाला है। हमारा राजस्थान कई सालों से इसका इंतजार कर रहा था। राजस्थान के भाग्य को बदलने वाली यह हमारी रिफाइनरी है। आज रिफाइनरी के उद्घाटन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

सांभरा माताजी के दर्शन करने के लिए आया हूं। बीते 12 सालों में देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में जिस तरीके से विस्तार हुआ है। गरीब कल्याण की योजना का विस्तार हुआ है। मोदी के नेतृत्व में हमारा देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है। ढाई साल के अंदर विभिन्न परियोजनाएं हमारी डबल इंजन की सरकार में राजस्थान में आई है। आगे देखते जाइए राजस्थान किस तरीके से विकास के आयाम छूता है।

सांभरा मंदिर के दिए दर्शन

बता दें कि 21 अप्रैल को रिफाइनरी का उद्घाटन होने वाला था। इससे एक दिन पहले रिफाइनरी की सीडीयू-वीडीयू यूनिट में आग लग गई थी। इसके बाद उद्घाटन प्रोग्राम स्थगित कर दिया गया था। उस समय सांभरा माताजी मंदिर के दर्शन करने के लिए नहीं पहुंचे थे। लेकिन इस बार एचआरआरएमएल के अधिकारी भी पहले पूजा अर्चना कर चुके हैं।

रविवार शाम को सीएम भजनलाल शर्मा भी सांभरा आशापुरा माताजी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। विधिवत पूजा-अर्चना कर रिफाइनरी की सफलता व प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राजस्थान रिफाइनरी में तैयार किए गए उत्पाद का सैंपल भी मां आशापुरा को समर्पित किया । इसको रिफाइनरी परियोजना के शुभारंभ और प्रदेश की उन्नति का प्रतीक माना गया।

4 जुलाई को पीएम करेंगे रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित

पचपदरा में नवनिर्मित रिफाइनरी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना प्रस्तावित है। इसे लेकर एचपीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन पिछले कई दिनों से युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। पीएम के प्रस्तावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री का यह दौरा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के सभी पहलुओं को पुख्ता करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें