होम›क्राइम›जयपुर: स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को लोगों ने दौड़ाया, प्रवक्ता आशुतोष रांका से मारपीट - cjp school visit sparks protest in jaipur ranka alleges bjp role
क्राइम

जयपुर: स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को लोगों ने दौड़ाया, प्रवक्ता आशुतोष रांका से मारपीट - cjp school visit sparks protest in jaipur ranka alleges bjp role

जयपुर: स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को लोगों ने दौड़ाया, प्रवक्ता आशुतोष रांका से मारपीट जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्कूल दौरे का ग्रामीणों ने विरोध किया और कार्यकर्त…

Jagran के अनुसार21 अगस्त 2026 को 04:55 am बजे
जयपुर: स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को लोगों ने दौड़ाया, प्रवक्ता आशुतोष रांका से मारपीट - cjp school visit sparks protest in jaipur ranka alleges bjp role

सौजन्य से:- Jagran

जयपुर: स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को लोगों ने दौड़ाया, प्रवक्ता आशुतोष रांका से मारपीट

जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्कूल दौरे का ग्रामीणों ने विरोध किया और कार्यकर्ताओं को बाहर निकाल दिया।

HighLights

- जयपुर में CJP के स्कूल दौरे पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया

- रामपुरा-कंवरपुरा गांव में CJP कार्यकर्ताओं को धक्का देकर बाहर निकाला

- आशुतोष रांका ने भाजपा पर विरोध प्रायोजित करने का आरोप लगाया

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्कूलों का दौरा करने का विरोध शुरू हो गया है। यहां बगरू इलाके में स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में सीजेपी के कार्यकर्ता जैसे ही पहुंचे गांव के लोगों ने कार्यकर्ताओं का विरोध किया और उन्हें तुरंत वहां से भगा दिया।

दरअसल, CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका इसी स्कूल में पहुंचने वाले थे, लेकिन इससे पहले ग्रामीणों ने सीजेपी के कार्यकर्ताओं को धक्का देकर गांव से बाहर निकाल दिया। इसके बाद ग्रामीण सीजेपी के विरोध में स्कूल के बाहर धरना पर बैठ गए हैं।

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इसे भाजपा प्रायोजित विरोध बताते हुए मारपीट का आरोप लगाते हुए स्कूल की बदहाली पर सवाल उठाए।

गांव वाले नहीं भाजपा के बुलाये गुंडे हैं- आशुतोष रांका

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "यह वहां के गांव वाले नहीं भाजपा के बुलाये हुए गुंडे है। इनका सरगना कमल प्रधान वहां गरीब लोगों की जमीन पर कब्जे का काम करता है। बच्चों को भैंसों में तबेले में पढ़ाया जा रहा है, और यह रोकने पर भाजपा अपने गुंडे भेज रही है क्या शर्मनाक स्थिति है।"

मारपीट का आरोप

आशुतोष रांका ने लिखा, "रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल पिछले कई सालों से भैंसों के तबेले में चल रहा है। मैं अभी वही पहुंच रहा हूं। लेकिन हमारी टीम के कुछ साथी जो वहां पहुचे हुए थे, उनकी टीम के साथियों के साथ भाजपा के गुंडों ने मारपीट की।

भाजपा को हमारे बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहे, यह मंजूर है, लेकिन इन स्कूलों को अगर हम ठीक करवाने की कोशिश करें यह मंजूर नहीं है।"

सीजेपी के संस्थापक अभीजीत दीपके ने एक्स पर मारपीट का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "राजस्थान में BJP के गुंडों ने आशुतोष रांका पर हमला किया है। आशुतोष और CJP के दूसरे वॉलंटियर्स की पिटाई की गई और वे घायल हो गए हैं। राजस्थान पुलिस ने ऐसा होने दिया है।

राजस्थान में आखिर हो क्या रहा है? बीजेपी के गुंडे आशुतोष और CJP के दूसरे वॉलंटियर्स की जान के पीछे पड़े हैं। राजस्थान पुलिस इस तरह के हमले की इजाजत कैसे दे सकती है।"

बीजेपी कांग्रेस के अलावा किसी को नहीं आने देंगे- ग्रामीण

सीजेपी के आरोपों को लेकर ग्रामीण जुगल किशोर शर्मा ने बताया, "हमने कुछ नहीं किया। वे अपने साथ 200-250 लोगों को लाए थे। हमने उन्हें मारा-पीटा नहीं। हमने उनसे शांति से बात की, लेकिन उन्होंने अपनी ही गाड़ी तोड़ दी। वे कहते हैं कि वे स्कूल की मरम्मत करने आए थे। लेकिन यह काम हमारे MLA करेंगे, इसके लिए 12 लाख रुपये तय किए गए हैं।

हमने विरोध इसलिए किया क्योंकि हम BJP या कांग्रेस के अलावा किसी और पार्टी को यहां नहीं आने देंगे। मेरी पत्नी इतनी डरी हुई है कि वह घर से बाहर नहीं निकली है।"

यह सब मदान दिलावर के कहने पर किया गया- आशुतोष रांका

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "आज पूरे देश ने BJP की गुंडागर्दी लाइव देखी। वहां पहले से ही पत्थरबाजी हो रही थी, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस ने कहा कि वे कुछ नहीं करेंगे। यह सब मदान दिलावर के कहने पर किया गया है। हमारे वॉलंटियर्स के हाथ तोड़ दिए गए। हमारी गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई। यहां पत्थरबाजी हुई।

बुजुर्गों ने हमारी टीम की महिलाओं पर पत्थर फेंके और उनके फोन तोड़ दिए। यह सब पहले से तय था। इन सभी गुंडों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए और आदेश वापस लिया जाए; वरना, यह विरोध अब शिक्षा से आगे बढ़कर मदान दिलावर तक फैल जाएगा... आपको शर्म आनी चाहिए।

स्कूल एक साल से भैंसों के बाड़े में चल रहा है, हम उसकी मरम्मत करवाना चाहते हैं। वहां BJP के गुंडे मौजूद थे... यह राजस्थान के लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है।"

हम यहां रामपुरा में स्कूल देखने आए थे। हमारे साथी एक साल पहले भी यहां आए थे, तब स्कूल भैंसों के बाड़े में चल रहा था। हम वही देखने दोबारा आए थे। वहां पहले से ही BJP-RSS के गुंडे मौजूद थे। उन्होंने हमें डंडों से मारा, धक्का दिया और पत्थर भी फेंके। उन्होंने मुझे जमीन पर गिरा दिया और डंडे से पीटा, मेरे हाथ में चोट आई है। बहुत दर्द हो रहा है। CJP कार्यकर्ता संजू

उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और हमें आतंकवादी और नक्सली कहा। यह बाहरी-भीतरी का क्या मतलब है... यह एक ही देश है। हम किसी दूसरी पार्टी या दूसरे देश से नहीं आए हैं। हम तो अपने ही देश के बच्चों की बात कर रहे हैं। CJP की कार्यकर्ता शिवांगी शर्मा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें