जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल Jaipur News: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका को गांव वालों ने भगा दिया है. सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच जमकर बवा…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
Jaipur News: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका को गांव वालों ने भगा दिया है. सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच जमकर बवाल हुआ है.
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका को गांव वालों ने भगा दिया है. सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच जमकर बवाल हुआ है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और अन्य लोगों को बागरू गांव जाने की कोशिश करते समय स्थानीय लोगों ने खदेड़ दिया.
सीजेपी कार्यकर्ता शिवांगी शर्मा ने कहा, "उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला करते हुए कहा कि हम आतंकवादी हैं, नक्सली हैं. ये बाहरी-अंदरूनी-अंदरूनी क्या है. ये एक ही देश है. हम किसी पार्टी या दूसरे देश से नहीं आए हैं. हम अपने ही देश के बच्चों की बात कर रहे हैं."
जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
सीजेपी कार्यकर्ताओं ने क्या कहा?
सीजेपी कार्यकर्ता शिवांगी शर्मा ने आगे कहा, "हम किसी दूसरे देश से नहीं आए हैं. हम भी इसी देश के नागरिक हैं. मुझे नहीं पता कि इनको ये सब कौन सिखाता है लेकिन हम एक ही हैं. अगर हमारे देश को सुधारने के लिए हमारे ही लोगों के साथ धक्का-मुक्की हो रही है तो हम बहुत गलत दिशा में जा रहे हैं."
शिवांगी ने आगे कहा, "हमारे नेता ने सोशल मीडिया पर ट्वीट और पोस्ट के जरिए यह सूचना दी थी कि शुक्रवार को हम लोग स्कूलों का दौरा करेंगे. सुबह से ही इनके लोगों ने पत्थरबाजी शुरू की है. लाठियों से मारा है और हमें गांव में घुसने तक नहीं दिया गया है."
शिवांगी ने आगे कहा, "मेरा घर यहां से आधे घंटे दूर है मैं पाकिस्तान की कैसे हुई? मैं यहीं पली-बढ़ी हूं. मैं जयपुर में ही यहीं के बच्चों के साथ पली-बढ़ी हूं तो मैं बाहर की कैसे हुई." उन्होंने यह भी कहा कि मुझे यह सुनकर बहुत दुख हो रहा है कि हमारे कार्यकर्ताओं को इस तरह की बातें सुनाई जा रही हैं.
सीजेपी का 'स्कूल ठीक करो' आंदोलन क्या है?
सीजेपी पिछले कुछ दिन से 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन चला रही है. इस कैंपेन के तहत लोगों और अभिभावकों से कहा गया है कि वे अपने इलाके के सरकारी स्कूलों में जाएं और सुधार की जरूरत वाली जगहों की पहचान करने के लिए सोशल ऑडिट करें. राजस्थान में भी इस कैंपेन को आशुतोष रांका के नेतृत्व में चलाया जा रहा है. इस बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और किसी भी तरह की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी पर रोक लगा दी है.
'सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ', जयपुर में पत्थरबाजी और बवाल पर बोले आशुतोष रांका
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

'मुझे पीटा गया, कपड़े फाड़े गए', जयपुर में बवाल पर आशुतोष रांका के गंभीर आरोप, किसे दिया ये अल्टीमेटम?

राजस्थान: स्वतंत्रता दिवस समारोह में दलित व्यक्तियों को जबरन कुर्सियों से हटाने के बाद एफआईआर दर्ज की गई

राजस्थान स्कूल निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया


