राजस्थान में स्कूल देखने जा रही CJP की टीम पर हमला, धक्का-मुक्की करके खदेड़ा गया
राजस्थान में स्कूल देखने जा रही CJP की टीम पर हमला, धक्का-मुक्की करके खदेड़ा गया कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने राजस्थान में उनकी टीम पर हमले और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है। रांका ने एक वीडियो शेयर करत…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान में स्कूल देखने जा रही CJP की टीम पर हमला, धक्का-मुक्की करके खदेड़ा गया
कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने राजस्थान में उनकी टीम पर हमले और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है। रांका ने एक वीडियो शेयर करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि राजस्थान में उनकी एक टीम पर हमला किया गया, जो एक स्कूल को देखने जा रही थी। सीजेपी के सह संयोजक आशुतोष रांका ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें भीड़ कुछ लोगों संग धक्का-मुक्की करते और खदेड़ते दिख रही है। रांका ने आरोप लगाया कि एक भाजपा नेता ने उनकी टीम के साथ ऐसा किया है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर के करीब रामपुरा-कंवरपुरा के स्कूल के पास की घटना बताई जा रही है। आशुतोष रांका ने शुक्रवार सुबह घटना का एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह खुद भी मौके पर जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्कूल भैंसों के तबेले में चल रहा है और जब उनकी टीम वहां पहुंची तो भाजपा के गुंडे मारपीट करने लगे।
तबेले में चल रहा स्कूल: रांका
रांका ने कहा, ' रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल पिछले कई सालों से भैंसों के तबेले में चल रहा है। मैं अभी वही पहुंच रहा हूं। लेकिन हमारी टीम के कुछ साथी जो वहाँ पहुचे हुए थे, उनके साथ भाजपा के गुंडे फिर मारपीट पर उतर आए। भाजपा को हमारे बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहे, यह मंजूर है, लेकिन इन स्कूलों को अगर हम ठीक करवाने की कोशिश करें यह मंजूर नहीं है। इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है?'
गांव वाले नहीं, भाजपा के बुलाए गंडे थे: रांका
आशुतोष रांका ने एक अन्य पोस्ट में दावा किया कि उनकी टीम का विरोध ग्रामीणों ने नहीं बल्कि भाजपा के बुलाए गुंडों ने किया। उन्होंने कहा कि कमल प्रधान नाम का शख्स इनका सरगना है जो जमीन पर कब्जे करता है। रांका ने कहा, 'यह वहां के गांव वाले नहीं भाजपा के बुलाए हुए गुंडे है। इनका सरगना कमल प्रधान वहां गरीब लोगों की जमीन पर कब्जे का काम करता है। बच्चों को भैंसों में तबेले में पढ़ाया जा रहा है, और यह रोकने पर भाजपा अपने गुंडे भेज रही है। क्या शर्मनाक स्थिति है।'
अभिजीत दीपके ने कहा- पुलिस मूकदर्शक बनी
सीजेपी के टीम संग हुई बदसलूकी पर अभिजीत दीपके ने राजस्थान पुलिस को टैक करते हुए मूक दर्शक बने रहने का आरोप लगाया। दीपके ने कहा, 'राजस्थान पुलिस मूक दर्शनक प्रतीत होती है, जबकि स्कूलों में जा रहे सीजेपी वॉलेंटियर्स पर गुंडे हमले कर रहे हैं। उन्हें भैंसों के तबेले में चल रहे स्कूलों से दिक्कत नहीं, लेकिन सीजेपी के वॉलेंटियर्स के स्कूलों में जाने से समस्या है। असल में वे छिपाना क्या चाहते हैं?'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

'क्या मैं पाकिस्तानी हूं, आतंकवादी लगती हूं...’ जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई के बाद भड़की शिवांगी

जयपुर में तनाव, सीजेपी टीम ने सरकारी स्कूल के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया

गहलोत ने राजस्थान सरकार के स्कूल निर्देश की आलोचना की, इसे वापस लेना चाहते हैं


