होमखेलजयपुर में CJP आज 2 सरकारी स्कूलों का दौरा करेगी: शिक्षा व्यवस्था और सुविधाओं के हालात जानेंगे; आशुतोष रांका बोले-सरकार के आदेश से नहीं डरेंगे - Jaipur News
खेल

जयपुर में CJP आज 2 सरकारी स्कूलों का दौरा करेगी: शिक्षा व्यवस्था और सुविधाओं के हालात जानेंगे; आशुतोष रांका बोले-सरकार के आदेश से नहीं डरेंगे - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur School Visit | Ashutosh Ranka CJP Controversy Statement जयपुर में CJP आज 2 सरकारी स्कूलों का दौरा करेगी:शिक्षा व्यवस्था और सुविधाओं के हालात जानेंगे; आशुतोष रांका बोले-स…

Dainik Bhaskar के अनुसार21 अगस्त 2026 को 01:55 am बजे
जयपुर में CJP आज 2 सरकारी स्कूलों का दौरा करेगी:  शिक्षा व्यवस्था और सुविधाओं के हालात जानेंगे; आशुतोष रांका बोले-सरकार के आदेश से नहीं डरेंगे - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur School Visit | Ashutosh Ranka CJP Controversy Statement

जयपुर में CJP आज 2 सरकारी स्कूलों का दौरा करेगी:शिक्षा व्यवस्था और सुविधाओं के हालात जानेंगे; आशुतोष रांका बोले-सरकार के आदेश से नहीं डरेंगे

- कॉपी लिंक

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम शुक्रवार को दो सरकारी स्कूलों का दौरा करेगी। CJP का मकसद राजस्थान में सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था और स्टूडेंट्स को मिल रही सुविधाओं की स्थिति जानने का है। CJP की टीम सुबह करीब 8 बजे बगरू विधानसभा क्षेत

CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका के नेतृत्व में टीम दोनों स्कूलों में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। दरअसल, पिछले दिनों CJP के निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों में आम जनता और मीडिया की बिना किसी वजह एंट्री पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद यह विवाद काफी बढ़ गया था।

आशुतोष रांका ने कहा- राजस्थान के शिक्षा मंत्री प्रदेश की बदहाल व्यवस्था को छुपाने के लिए तानाशाही कर रहे हैं। हम सरकार के इस आदेश से डरने वाले नहीं हैं। जब तक राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों के हालात सुधर नहीं जाते, हमारा यह मिशन जारी रहेगा।

टीचर्स-स्टूडेंट्स से बातचीत भी करेंगे

सीजेपी की टीम स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, बिल्डिंग की स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। टीचर्स और स्टूडेंट्स से बातचीत कर जमीनी स्तर की स्थिति जानने का भी प्रयास करेगी।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की पहल

आशुतोष रांका ने कहा- सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति को समझना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की संभावनाओं को सामने लाना इस पहल का उद्देश्य है। टीम स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों, स्टूडेंट्स की जरूरतों और व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं को करीब से समझने का प्रयास करेगी।

10 बेहतर स्कूलों की मांगी थी जानकारी

आशुतोष रांका ने कहा- हमने सरकार से 10 बेहतर और अच्छे स्कूलों की जानकारी भी मांगी थी, लेकिन 24 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी सरकार ऐसा नहीं कर पाई। क्या राजस्थान में 10 अच्छे स्कूल भी नहीं हैं, जिन्हें हम आदर्श स्कूल के तौर पर देख सकें।

रांका ने कहा- प्रदेश की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी जिम्मेदारों को याद दिलाएगा।

CJP फाउंडर ने 15 अगस्त को अभियान की शुरुआत की थी

अभिजीत दीपके ने 15 अगस्त को महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने गांव से 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार की अनदेखी की वजह से गरीब छात्रों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की फीस पर सीमा लगाने की मांग की।

नीट पेपर लीक बना था मुद्दा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा

ये खबर भी पढ़िए…

CJP नेता की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को चुनौती:आशुतोष रांका बोले-जयपुर आ रहा हूं, 10 शानदार सरकारी स्कूल बताइए, टीम करेगी दौरा

कॉकरोच जनता पार्टी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को चुनौती देते हुए कहा- अब अगले कुछ दिन तक टीम के साथ राजस्थान के सरकारी स्कूलों का दौरा करूंगा। (पढ़िए पूरी खबर)

दिलावर बोले-स्कूलों में मीडिया एंट्री पर पाबंदी नहीं:CJP की चेतावनी-सरकार एडवांस में FIR दर्ज करवा दे, गहलोत ने कहा-सरकार फैसला वापस ले

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर बैन लगाने के मामले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सफाई दी है। (पढ़िए पूरी खबर)

सरकारी स्कूलों में मीडिया की एंट्री बैन:स्टूडेंट्स की फोटो-वीडियो बनाने के लिए प्रिंसिपल की अनुमति जरूरी

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया के एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के परिसरों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए यह निर्देश जारी किए हैं। (पढ़िए पूरी खबर)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें