चिड़ावा थानाधिकारी की नियुक्ति कुछ घंटे में ही बदली: विनोद सामरिया का जयपुर रेंज से कोटा रेंज हुआ तबादला, अब नए थानाधिकारी की नियुक्ति का इंतजार - chirawa News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jhunjhunu - Chirawa - Vinod Samariya Jaipur To Kota Transfer | Chidhawa Police Station चिड़ावा थानाधिकारी की नियुक्ति कुछ घंटे में ही बदली:विनोद सामरिया का जयपुर रेंज से कोटा रेंज हुआ त…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jhunjhunu
- Chirawa
- Vinod Samariya Jaipur To Kota Transfer | Chidhawa Police Station
चिड़ावा थानाधिकारी की नियुक्ति कुछ घंटे में ही बदली:विनोद सामरिया का जयपुर रेंज से कोटा रेंज हुआ तबादला, अब नए थानाधिकारी की नियुक्ति का इंतजार
- कॉपी लिंक
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाने में थानाधिकारी की नियुक्ति को लेकर कुछ ही घंटों में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला। पुलिस निरीक्षक विनोद सामरिया को चिड़ावा थाने का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया था, लेकिन अगले ही दिन जारी स्थानांतरण आदेश में उनका
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, झुंझुनूं की ओर से देर रात जारी आदेश में पुलिस निरीक्षक विनोद सामरिया को चिड़ावा थाने का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया था। नियुक्ति आदेश के बाद उनके जल्द कार्यभार ग्रहण करने की तैयारी थी।
हालांकि, 11 जुलाई को जयपुर रेंज स्तर से जारी नए स्थानांतरण आदेशों में विनोद सामरिया का तबादला जयपुर रेंज से कोटा रेंज कर दिया गया। नए आदेश लागू होने के बाद उनकी चिड़ावा में नियुक्ति प्रभावी नहीं रह सकी।
विनोद सामरिया को उनके पूर्व अनुभव के आधार पर चिड़ावा थाने के लिए अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन तबादले के कारण वे यहां पदभार ग्रहण नहीं कर सके।
चिड़ावा क्षेत्र में अब स्थानीय लोगों और पुलिस विभाग की नजर अगले आदेश पर टिकी है। फिलहाल चिड़ावा थाने के लिए नए थानाधिकारी की नियुक्ति को लेकर विभागीय आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


