होमक्राइमChirag Paswan Meeting Girl in Hospital Is Actullay From Bihar Not Rajasthan Sriganganagar Case
क्राइम

Chirag Paswan Meeting Girl in Hospital Is Actullay From Bihar Not Rajasthan Sriganganagar Case

Fact Check: अस्पताल में लड़की से मिलते चिराग पासवान का यह वीडियो बिहार का है, राजस्थान के श्रीगंगानगर मामले से संबंधित नहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की एक लड़की से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले म…

Vishvas News Fact Check Hindi के अनुसार8 जुलाई 2026 को 04:42 am बजे
Chirag Paswan Meeting Girl in Hospital Is Actullay From Bihar Not Rajasthan Sriganganagar Case

सौजन्य से:- Vishvas News Fact Check Hindi

Fact Check: अस्पताल में लड़की से मिलते चिराग पासवान का यह वीडियो बिहार का है, राजस्थान के श्रीगंगानगर मामले से संबंधित नहीं

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की एक लड़की से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 18 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। हालांकि, चिराग पासवान का अस्पताल में एक नाबालिग लड़की से मिलने का वीडियो बिहार के दरभंगा का है। उस समय चिराग हिंसा में घायल लोगों से मिलने गए थे।

- By: Sharad Prakash Asthana

- Published: Jul 7, 2026 at 06:22 PM

- Updated: Jul 7, 2026 at 06:24 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को अस्पताल में एक लड़की का हालचाल लेते हुए देखा जा सकता है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि चिराग पासवान ने अस्पताल में श्रीगंगानगर की पीड़ित लड़की से मुलाकात की।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल वीडियो बिहार के दरभंगा का है, जहां चिराग पासवान ने हिंसा की एक घटना में घायल एक बच्ची से मुलाकात की थी। यह वीडियो फरवरी 2026 का है। इसका श्रीगंगानगर मामले से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर ‘journlist_kuldeep_goswami’ ने 6 जुलाई 2026 को वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “राजस्थान के श्रीगंगानगर से सामने आई घटना ने पूरे देश की रूह को कंपा कर रख दिया है। एक 13 साल की मासूम बच्ची के साथ मात्र 5 दिनों में जो हैवानियत हुई, वह नरक से भी बदतर है। बहला-फुसलाकर मासूम को बेचने वाले और उसके साथ दरिंदगी करने वाले 30 से ज़्यादा राक्षसों ने इंसानियत का जनाजा निकाल दिया। दर्द से तड़पती बच्ची को चुप कराने के लिए शराब पिलाने जैसी अमानवीयता सुनकर खून खौल उठता है।”

पड़ताल

वायरल वीडियो की जांच के लिए जब हमने इसका कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया, तो ‘nbt_news‘ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हमें वायरल वीडियो मिला। इसे 16 फरवरी 2026 को पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, बिहार के दरभंगा में चिराग पासवान अस्पताल में भर्ती एक घायल बच्ची से मिले। बच्ची ने रोते हुए बताया कि उसके पिता को जबरदस्ती मारा गया और उनका घर तोड़ दिया गया।

‘ABP BIHAR’ के यूट्यूब चैनल पर 15 फरवरी 2026 को वायरल वीडियो से संबंधित एक न्यूज पोस्ट की गई थी। इसमें भी वायरल क्लिप को देखा जा सकता है। खबर के अनुसार, चिराग पासवान ने दरभंगा के अस्पताल में जातीय हिंसा में घायल लोगों से मुलाकात की थी।

‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट पर 15 फरवरी 2026 को छपी एक खबर के अनुसार, यह मामला दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है, जहां मजदूरी के बकाया भुगतान से शुरू हुए विवाद ने हिंसक और जातीय तनाव का रूप ले लिया था। आरोप है कि हेमंत झा और उनके यहां काम करने वाले विक्रम पासवान के बीच 47 हजार से 2.5 लाख रुपये तक की मजदूरी को लेकर विवाद चल रहा था। 30 जनवरी 2026 को पंचायत में सहमति बनने के बावजूद 31 जनवरी को एक पक्ष के लोगों पर दलित बस्ती पर हमला करने का आरोप लगा था। इसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने 70 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। खबर में चिराग पासवान की अस्पताल की तस्वीर को देखा जा सकता है।

इस बारे में हमने दरभंगा में दैनिक जागरण के जिला प्रभारी मृत्युंजय भारद्वाज से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि यह वायरल वीडियो पुराना है और दरभंगा का है।

क्या है संदर्भ?

श्रीगंगानगर पुलिस के एक्स हैंडल से 28 जून 2026 को पोस्ट कर जानकारी दी गई कि 13 साल की एक नाबालिग से ‘दुष्कर्म’ मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

राजस्थान पुलिस के फेसबुक पेज से 2 जुलाई 2026 को इस बारे में जानकारी दी गई थी कि ‘सामूहिक दुष्कर्म’ मामले में राजस्थान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने इस अपराध में शामिल तीन होटलों (होटल खुंगर, जॉय इन और होटल सफायर) पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया है। इस मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

‘आजतक’ की वेबसाइट पर 2 जुलाई 2026 को अपडेट की गई खबर के अनुसार, श्रीगंगानगर में 13 साल की लड़की के कथित गैंगरेप और खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया था। आरोप है कि 18 जून 2026 को लड़की अपने घर लौटने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठी थी, लेकिन चालक ने उसे एक होटल संचालक को बेच दिया था। उसे 30 से ज्यादा लोगों के सामने लाया गया। 22 जून को होटल ‘जॉय इन’ से पीड़िता मिली थी। गिरफ्तार लोगों में ई-रिक्शा चालक, होटल मालिक और मैनेजर भी शामिल हैं।

‘बीबीसी’ की वेबसाइट पर 7 जुलाई 2026 को छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीगंगानगर मामले में अब तक 18 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

श्रीगंगानगर में चिराग पासवान की पीड़िता से मुलाकात को लेकर हमने उनका एक्स हैंडल स्कैन किया, लेकिन 22 जून 2026 के बाद इस संबंध में कोई पोस्ट नहीं मिली।

चिराग पासवान के वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को भी हमने स्कैन किया। फरवरी 2017 में बने इस अकाउंट के 16 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की एक लड़की से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 18 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। हालांकि, चिराग पासवान का अस्पताल में एक नाबालिग लड़की से मिलने का वीडियो बिहार के दरभंगा का है। उस समय चिराग हिंसा में घायल लोगों से मिलने गए थे।

- Claim Review : चिराग पासवान ने अस्पताल में पीड़ित लड़की से मुलाकात की।

- Claimed By : Insta User- journlist_kuldeep_goswami

- Fact Check : झूठ

- Insta Post of NBT News, Dated 17 Feb 2026

- Video of ABP Bihar YT, Dated 15 Feb 2026

- Report of Dainik Jagran, Dated 15 Feb 2026

- X Post of Sriganganagar Police, Dated 28 Jun 2026

- FB Post of Sriganganagar Police, Dated 2 Jul 2026

- Report of Aaj Tak, Dated 2 Jul 2026

- Report of BBC, Dated 7 Jul 2026

- X Handle of Chirag Paswan

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें