Chatra News: लावालौंग के युवक से राजस्थान में मारपीट के बाद हुई मौत
Chatra News: लावालौंग के युवक से राजस्थान में मारपीट के बाद हुई मौत Chatra News: राजस्थान के उदयपुर में एक स्टील फैक्ट्री में सहकर्मियों के बीच विवाद में 35 वर्षीय महेंद्र गंझू की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसकी स्थिति बिग…

सौजन्य से:- Hindustan
Chatra News: लावालौंग के युवक से राजस्थान में मारपीट के बाद हुई मौत
Chatra News: राजस्थान के उदयपुर में एक स्टील फैक्ट्री में सहकर्मियों के बीच विवाद में 35 वर्षीय महेंद्र गंझू की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसकी स्थिति बिगड़ गई। शव पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने लावालौंग मुख्य चौक को जाम कर दिया, न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से सहायता की मांग की।
Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। राजस्थान के उदयपुर स्थित एक स्टील फैक्ट्री में सहकर्मियों के बीच हुए विवाद में पारामातु गांव निवासी 35 वर्षीय महेंद्र गंझू की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार सुबह शव जैसे ही पैतृक गांव पारामातु पहुंचा वैसे ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने लावालौंग मुख्य चौक को शव के साथ जाम कर दिये। प्रशासन द्वारा सहायता और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने कुछ देर के बाद ही जाम को हटा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र गंझू राजस्थान के उदयपुर में एक स्टील फैक्ट्री में मजदूरी करता था। 28 जून की रात ड्यूटी से लौटने के बाद आवास पर खाना बनाने को लेकर सहकर्मियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
गंभीर रूप से घायल महेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब एक सप्ताह तक इलाज चलने के बाद शनिवार यानि 4 जुलाई 2026 को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मंगलवार को उसका शव पैतृक गांव पहुंचा। मृतक के चाचा पूरन गंझू ने आरोप लगाया कि पारामातू गांव निवासी दुलमा भुइयां, लछु भुइयां, चांदिला गंझू, कैतका भुइयां तथा होसिर गांव निवासी पम्मी भारती ने मिलकर महेंद्र के साथ बेरहमी से मारपीट की। उनका आरोप है कि मारपीट के बाद महेंद्र के बेहोश हो जाने पर आरोपियों ने उसे मृत समझकर घटना को दुर्घटना का रूप देने की नियत से उसके शरीर पर गर्म पानी डाल दिया, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचने के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने लावालौंग मुख्य चौक को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, उचित मुआवजा तथा सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक थाना में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विपिन कुमार भारती ने दूरभाष पर पीड़ित परिवार को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


