होमक्राइमजयपुर में एक ही परिवार के चार बच्चे गायब: ट्यूशन से लौटकर आने के बाद घर से निकले, CCTV फुटेज खंगाल तलाश कर रही पुलिस - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में एक ही परिवार के चार बच्चे गायब: ट्यूशन से लौटकर आने के बाद घर से निकले, CCTV फुटेज खंगाल तलाश कर रही पुलिस - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur | 4 Children Missing From Muhana | Police Search With CCTV Footage 2026 जयपुर में एक ही परिवार के चार बच्चे गायब:ट्यूशन से लौटकर आने के बाद घर से निकले, CCTV फुटेज खंगाल…

Dainik Bhaskar के अनुसार25 जून 2026 को 04:16 am बजे
जयपुर में एक ही परिवार के चार बच्चे गायब:  ट्यूशन से लौटकर आने के बाद घर से निकले, CCTV फुटेज खंगाल तलाश कर रही पुलिस - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur | 4 Children Missing From Muhana | Police Search With CCTV Footage 2026

जयपुर में एक ही परिवार के चार बच्चे गायब:ट्यूशन से लौटकर आने के बाद घर से निकले, CCTV फुटेज खंगाल तलाश कर रही पुलिस

- कॉपी लिंक

जयपुर के मुहाना इलाके से एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर चारों नाबालिग बहन-भाई ट्यूशन से लौटकर बिना बताए घर से निकल गए। शहर में लगे अलग-अलग CCTV फुटेजों के आधार पर पुलिस लापता बच्चों को ढूंढ रही है।

SHO (मुहाना) गुर भूपेंद्र ने बताया कि मुहाना इलाके में रहने वाली 13 साल की लड़की, उसकी 9 साल की बहन और चचेरे भाई की 11 साल की बेटी व 8 साल का बेटा लापता हुए हैं। ट्यूशन से लौटने के बाद दोपहर करीब 2 बजे चारों नाबालिग भाई-बहन बिना बताए घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर ढूंढ़ा। काफी तलाश के बाद भी चारों भाई-बहनों का पता नहीं चल सका।

CCTV में नजर आए चारों

पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेजों में चारों बच्चे एक साथ मालपुरा गेट की ओर जाते दिखाई दिए। एक फुटेज में वे चूड़ी शॉप पर रुककर चूड़ियां देखते नजर आए, जबकि, दूसरी फुटेज में बच्चे एक ई-रिक्शा के पास खड़े दिखाई दिए। पुलिस अब उस क्षेत्र के ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ कर रही है, ताकि बच्चों के आगे जाने की जानकारी मिल सके।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों का कहना है- बच्चों के पास मोबाइल नहीं है। घटना के बाद दोनों परिवारों को चिंता सता रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बच्चों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हर संभावित एंगल पर जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने अलग-अगल टीमें बनाकर मालपुरा गेट बस स्टैंड, मार्केट, पब्लिक पैलेस और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर रखा है। संभावित रूट के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जुटाई जा रही है।

- सांभर शिविर में 4 पट्टे, 4 निर्माण स्वीकृतियां जारी: 5 जन्म-मृत्यु, 1 विवाह पंजीकरण सहित कई का मौको पर हुआ समाधान

- मिस राजस्थान की गर्ल्स 9 दिन रहेंगी एक साथ: टैलेंट राउंड से होगी शुरुआत, फर्स्ट लुक लॉन्च में ब्राइडल डिजाइनर ड्रेसेस पहने नजर आईं मॉडल्स

- राजस्थान में 34 सब-इंस्पेक्टर्स के तबादले: रिटायरमेंट से 2 साल पहले वाले अफसरों को नॉन फील्ड में लगाया; जोधपुर कमिश्नरेट से 8 SI रेंज में भेजे

- ग्रेजुएशन कोर्स की पहली कटऑफ 29 जून को होगी जारी: राजस्थान विश्वविद्यालय में सीटों से तीन गुना आवेदन; कटऑफ बढ़ने के आसार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें