जयपुर सेंट्रल जेल में बदमाश यूज कर रहे मोबाइल: CCTV फुटेज में बात करते दिखा बंदी; दूसरे कैदी को छिपाने के लिए दिया, जब्त - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Central Jail Inmates Caught Using Mobile | CCTV Footage Exposed जयपुर सेंट्रल जेल में बदमाश यूज कर रहे मोबाइल:CCTV फुटेज में बात करते दिखा बंदी; दूसरे कैदी को छिपाने के…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Central Jail Inmates Caught Using Mobile | CCTV Footage Exposed
जयपुर सेंट्रल जेल में बदमाश यूज कर रहे मोबाइल:CCTV फुटेज में बात करते दिखा बंदी; दूसरे कैदी को छिपाने के लिए दिया, जब्त
- कॉपी लिंक
जयपुर सेंट्रल जेल में बंद बदमाशों के मोबाइल यूज करने का मामला सामने आया है। CCTV फुटेज में एक बंदी मोबाइल कॉल पर बात करते दिखाई दिया। बात करने के बाद दंडित बंदी ने साथी को मोबाइल देकर बैरक में छुपवा दिया। जेल प्रशासन ने फुटेज के आधार पर मोबाइल जब्त कर दोनों बंदियों के खिलाफ लालकोठी थाने में शनिवार शाम FIR दर्ज करवाई है।
ASI सूरजमल ने बताया- जयपुर सेंट्रल के जेल के प्रहरी देशराज मीणा (30) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- जयपुर सेंट्रल जेल के वार्ड नंबर-5 की बैरक संख्या-9 में बंदी विष्णु सांसी बंद है। उसकी तलाशी लेने पर बैरक में मोबाइल मिलने पर जब्त किया गया। इस मोबाइल का उपयोग बंदी शिवराज गुर्जर ने किया था।
सीसीटीवी फुटेज में बात करता दिखा, दूसरे बंदी को छिपाने को दिया
जेल प्रशासन बैरक में लगे CCTV फुटेज देख रहा था। इस दौरान फुटेज में शुक्रवार रात को बंदी शिवराज गुर्जर मोबाइल पर कॉल कर बात करते दिखाई दिया। कॉल करने के बाद बंदी शिवराज ने मोबाइल छिपाने के लिए साथी दंडित बंदी विष्णु सांसी को दे दिया। बंदी विष्णु सांसी ने उस मोबाइल को अपने बैरक में छिपा दिया था। फुटेज के आधार पर जेल प्रशासन की ओर से सर्च कर बैरक में छिपाया मोबाइल जब्त कर लिया।
लालकोठी थाने में जब्त मोबाइल को देकर दोनों आरोपी बंदी विष्णु सांसी और शिवराज गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
- जयपुर में 10वीं क्लास की छात्रा से रेप: घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले गया, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
- जिनेवा के मंच पर पहुंची जयपुर की बेटी मैक्सिमा पूनिया: UN में रखी 'नए भारत' की आवाज,संयुक्त राष्ट्र में सबसे कम उम्र की प्रतिनिधि बनीं
- जयपुर-प्राइवेट हॉस्पिटल में एनेस्थिसिया देकर युवती से छेड़छाड़: पेट दर्द की शिकायत पर हुई थी एडमिट, नर्सिंगकर्मी पर आरोप
- दूदू में चुनाव से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च: संवेदनशील इलाकों और मतदान केंद्रों का जायजा लिया, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी - Rajasthan News

जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

राजस्थान: जयपुर पहुंचे ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, बोले- मस्जिद तोड़ी, खामियाजा भुगतना होगा


