होमक्राइमअस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार गई, फिर खुलकर हंसी... जयपुर में पति की हत्या के बाद पत्नी का नाटक! CCTV ने खोला राज
क्राइम

अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार गई, फिर खुलकर हंसी... जयपुर में पति की हत्या के बाद पत्नी का नाटक! CCTV ने खोला राज

Sign In Advertisement X Jaipur Wife Kavita kills Husband Mahesh Meena: जयपुर में 12 दिन पहले हुई 27 साल के महेश मीणा की संदिग्ध मौत अब रिश्तों, भरोसे और कथित…

AajTak के अनुसार18 अगस्त 2026 को 04:55 pm बजे
अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार गई, फिर खुलकर हंसी... जयपुर में पति की हत्या के बाद पत्नी का नाटक! CCTV ने खोला राज

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

Jaipur Wife Kavita kills Husband Mahesh Meena: जयपुर में 12 दिन पहले हुई 27 साल के महेश मीणा की संदिग्ध मौत अब रिश्तों, भरोसे और कथित साजिश की ऐसी कहानी बन गई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. जिस रिश्ते को सात जन्मों का बंधन माना जाता है, उसी रिश्ते में अब पत्नी पर पति की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगा है.

यही नहीं, आरोपी पत्नी अपने पति की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार तक गई और घर लौटकर अनजान बनकर रोती-बिलखती रही. लेकिन अब सामने आए CCTV फुटेज और एक कथित वीडियो ने जहरीले राज उगल दिए हैं.

5 अगस्त को दवाई दिलाने निकला था महेश

दरअसल, 5 अगस्त की सुबह महेश अपनी पत्नी कविता को दवाई दिलाने बाइक से निकला था. बगरू के बोराज से दवाई लेने के बाद दोनों के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार को चिंता होने लगी. करीब 5 बजे महेश के छोटे भाई मनीष ने भाभी कविता को फोन किया. फोन कविता ने उठाया और जल्द घर पहुंचने की बात कही. लेकिन कुछ ही देर बाद एक ऐसा फोन आया जिसने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया.

कविता ने मनीष को बताया कि महेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और वह विश्वकर्मा इलाके में 14 नंबर पुलिया के पास आकर उसे ले जाए. मनीष अपनी बहन संतोष के साथ मौके पर पहुंचा तो महेश सड़क किनारे बेसुध पड़ा था. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

शुरुआत में परिवार को कविता ने बताया कि श्याम नगर के 200 फीट चौराहे के पास महेश की तबीयत अचानक बिगड़ी थी. वह बेहोश हो गया तो कविता ने बाइक खुद चलाने की बात कही. कविता के मुताबिक, उसने महेश को बाइक पर संभालकर रखा और जब वह रास्ते में निढाल हो गया तो 14 नंबर पुलिया के पास सड़क किनारे लिटा दिया.

पिता को हुआ संदेह, CCTV ने उगला सच

लेकिन महेश के पिता बाबूलाल मीणा को यह कहानी हजम नहीं हुई. बेटे की मौत को सामान्य मानने के बजाय पिता ने अपने दूसरे बेटे के साथ मिलकर खुद घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगालने शुरू किए. जिसकी भनक उन्होंने कविता को नहीं लगने दी और यहीं से इस कहानी ने नया मोड़ ले लिया.

पिता का दावा है कि CCTV फुटेज में तस्वीर कविता के बताए घटनाक्रम से अलग नजर आई. आरोप है कि महेश को कविता अकेले बाइक पर नहीं ला रही थी. बल्कि दो बाइकों पर तीन युवक उसके साथ दिखाई दिए. पिता के मुताबिक, एक बाइक पर कविता किसी युवक के साथ पीछे बैठी थी, जबकि दूसरी बाइक पर दो युवक महेश को बीच में बैठाकर लेकर आए.

CCTV से मिले सुरागों के आधार पर जब इन युवकों के बारे में जानकारी जुटाई गई तो कथित तौर पर गणेश, अजय मीणा और गोलू प्रजापत के नाम सामने आए.

Advertisement

पिता का आरोप है कि इन सभी ने मिलकर महेश की हत्या की साजिश रची और उसे कथित तौर पर जहर दिया गया. बेटे की मौत के 12 दिन बाद पिता ने 16 अगस्त को विश्वकर्मा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने मृतक की पत्नी कविता, उसके कथित बॉयफ्रेंड गणेश और उसके दो परिचितों अजय मीणा और गोलू प्रजापत पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

मृतक के भाई गगन मीणा ने बताया कि 12 नवम्बर 2024 को महेश की शादी कविता से हुई थी. बच्चेदानी में सूजन के चलते डॉक्टर से देसी दवाई लेती थी, लेकिन घटना वाले दिन डॉक्टर के पास जाने के बजाय कविता अपने पीहर चल गई. इसके बाद महेश की संदिग्ध मौत हो गई और पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया. लेकिन पति की मौत के बाद भी कविता का चाल-चलन कुछ अलग था तो परिजनों को संदेह हुआ.

इसके बाद अन्य परिजनों के साथ कविता को भी महेश की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार भेजा गया. उसके पीछे उन्होंने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें कविता तीनों लड़को के साथ दिखाई दी. जिसमें से एक गणेश नाम का शख्स था जो इस केस की सबसे अहम कड़ी था.

Advertisement

9 साल का अफेयर और वायरल वीडियो का सच

आरोप है कि कविता का कथित तौर पर गणेश के साथ करीब 9 साल से अवैध संबंध था. शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा. इतना ही नहीं, आरोप है कि कविता एक-दो बार गणेश के साथ ससुराल छोड़कर भी चली गई, लेकिन पति बीच में रोड़ा बन गया, जिसको रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली.

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है की पुरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सब परिजनों ने कविता को दिखाया तो अनजान बनने लगी.

वहीं, सामने आए एक वीडियो में जब परिजन उससे महेश की संदिग्ध मौत के बारे में पूछने लगे तो वो हंसने लगी. वीडियो में कविता यह भी बोलते सुनाई दे रही है, ''मैं तो फंस गई, अब घर वाले मुझे मार देंगे.''

यही नहीं, एक अन्य वीडियो में कविता अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त को कॉल करके यह भी बोलते दिख रही है, ''कितना छुपेगा, पकड़ा तो वो भी जाएगा.'' यह दोनों कथित वीडियो परिजनों ने पुलिस को भी सौंपे हैं.

मृतक की मां नाथीदेवी का कहना है कि कविता ने पति की मौत के बाद खुद को दुखी पत्नी के तौर पर पेश किया. यहां तक कि महेश की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार भी गई. घर में भी उसने रोने-बिलखने का नाटक किया लेकिन अब परिवार का आरोप है कि ये सब सिर्फ दिखावा था.

Advertisement

अब परिजन दोगले चेहरे वाली कलयुगी बहू कविता कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. महेश की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और सभी अपनी टकटकी निगाहों से माला लगी महेश की तस्वीर देखकर न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया कि शुरुआत में प्राकृतिक कारण मानते हुए मर्ग दर्ज की गई थी, लेकिन बाद में पुलिस को भी संदेह हुआ. घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है, जिसके आधार पर परिजनों ने मृतक की पत्नी सहित 3 अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में भी लिया है, लेकिन आरोपी के सामने आए कथित कुबूलनामे के वीडियो की सत्यता, उसमें कही गई बातों का संदर्भ और इसकी कानूनी अहमियत पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

पुलिस अब CCTV फुटेज, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल और सामने आए अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है.

---- समाप्त ----

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें