डकैत जगन गुर्जर हत्या मामला, परिजनों ने CBI जांच की मांग की, आज अजमेर में होगा पोस्टमार्टम
डकैत जगन गुर्जर हत्या मामला, परिजनों ने CBI जांच की मांग की, आज अजमेर में होगा पोस्टमार्टम अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में धौलपुर के खूंखार डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई. आरोपी विष्णु गुर्जर पर हत्या का आरोप है. Publish…

सौजन्य से:- ETV Bharat
डकैत जगन गुर्जर हत्या मामला, परिजनों ने CBI जांच की मांग की, आज अजमेर में होगा पोस्टमार्टम
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में धौलपुर के खूंखार डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई. आरोपी विष्णु गुर्जर पर हत्या का आरोप है.
Published : June 29, 2026 at 10:41 PM IST
|Updated : June 30, 2026 at 8:43 AM IST
बाड़ी (धौलपुर): अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में धौलपुर के खूंखार डकैत जगन गुर्जर की कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु गुर्जर द्वारा हत्या किए जाने के बाद दस्यु जगन गुर्जर के परिजनों में भारी रोष देखा जा रहा है. देर शाम को परिजन बाड़ी कोतवाली पुलिस थाने शिकायत लेकर पहुंचे. घटनाक्रम अजमेर का होने की वजह से पुलिस ने परिजनों को अजमेर मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी है. जगन गुर्जर के पुत्र आसाराम गुर्जर ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग रखी है. वहीं, मंगलवार को अजमेर में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी.
जगन गुर्जर के पुत्र आसाराम ने बताया कि तीन महीने पूर्व धौलपुर जिला कारागार से अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल ट्रांसफर किया था. अजमेर जेल में जगन गुर्जर का छोटा भाई पप्पू गुर्जर भी सजा काट रहा है. आसाराम ने बताया कि दोनों भाई एक बैंरक में बंद थे, लेकिन जेल प्रशासन ने जगन गुर्जर को कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु गुर्जर की बैरक में शिफ्ट कर दिया. सोमवार को विष्णु गुर्जर ने जगन गुर्जर की हत्या कर दी.
इसे भी पढ़ें- राजस्थान की सबसे सुरक्षित हाई सिक्योरिटी जेल के बैरक में मिला कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का शव, साथी पर हत्या का शक
शिफ्ट करने के लिए मंत्री को दिया था पत्र: डकैत जगन गुर्जर के पुत्र आसाराम गुर्जर ने बताया कि अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर को परेशान किया जा रहा था. इसे लेकर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को एक शिकायत पत्र भी दिया था.
सीबीआई से जांच की मांग: आसाराम गुर्जर ने बताया कि पिता जगन गुर्जर की जेल में हत्या की है. अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में चाचा पप्पू गुर्जर भी सजा काट रहा है। कारागार में चाचा पप्पू गुर्जर के लिए भी खतरा बना हुआ है.
अजमेर में मुकदमा दर्ज कराने की सलाह: डकैत जगन गुर्जर का पुत्र आसाराम गुर्जर परिजन और रिश्तेदारों को साथ लेकर बाड़ी कोतवाली पुलिस थाने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे. थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार शर्मा ने अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल का घटनाक्रम होने के कारण मुकदमा दर्ज करवाने की सलाह अजमेर की दी है.आसाराम गुर्जर परिजन और तमाम रिश्तेदारों को साथ लेकर अजमेर रवाना हो गया है.
इसे भी पढ़ें- साइकिल पर दूध बेचने वाला 'जगन' बना चंबल का खूंखार डकैत, 4 बार किया था सरेंडर, बीहड़ में था खौफ
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मेडिकल परीक्षा पास करने के लिए लगते हैं 5.5 लाख, राजस्थान पुलिस ने पेपर लीक रैकेट का किया भंडाफोड़

Rajasthan News: यमुना जल समझौते पर जयपुर में सीएम भजनलाल का भव्य रोड शो, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जयपुर के तालाब में मिले मां समेत दो मासूम बेटियों के शव, आत्महत्या की आशंका


