राजस्थान निकाय चुनाव में BSP की 19 सीटों पर जीत, मायावती बोलीं- धांधली न होती तो...
Sign In Advertisement X राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के आए नतीजों में बहुजन समाज पार्टी की 19 सीटों पर जीत हुई है. इसी के साथ मायावती की पार्टी ने राज्य में अपनी…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के आए नतीजों में बहुजन समाज पार्टी की 19 सीटों पर जीत हुई है. इसी के साथ मायावती की पार्टी ने राज्य में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. पार्टी की इस सफलता पर मायावती ने राजस्थान के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. हालांकि, उन्होंने चुनाव परिणामों में धांधली का आरोप भी लगाया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मायावती ने दावा किया कि कई सीटों पर बसपा प्रत्याशियों को साजिश के तहत हराया गया. उन्होंने लिखा कि अगर दोबारा गिनती के दौरान सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी नहीं हुई होती, तो राजस्थान में बसपा का प्रदर्शन इससे कहीं ज्यादा बेहतर और शानदार हो सकता था.
मायावती का दावा है कि बसपा के कई उम्मीदवारों को जबरदस्ती बहुत ही कम वोटों के अंतर से हारा हुआ घोषित किया गया.
मायावती ने थपथपाई पार्टी कार्यकर्ताओं की पीठ
बसपा प्रमुख ने इन हालात के बावजूद जीत दर्ज करने और कड़ी मेहनत करने के लिए राजस्थान के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की तारीफ की है. मायावती ने इस दौरान राजस्थान के साथ-साथ हाल के दिनों में पंजाब सहित देश के दूसरे राज्यों में हुए स्थानीय निकाय चुनावों का भी जिक्र किया.
Advertisement
उन्होंने कहा कि पंजाब और कुछ दूसरे राज्यों में भी बसपा का प्रदर्शन पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहा है. वहां के कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों ने भी पार्टी को मजबूत करने के लिए बेहतरीन काम किया है, जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं.
यह भी पढ़ें: BSP में आनंद कुमार के बेटों को नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, अब भतीजी को राजनीति में लाएंगी मायावती!
आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से अपील
स्थानीय निकायों के इन नतीजों से फूले नहीं समा रहीं मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं की जमकर हौसला-अफजाई की. उन्होंने उम्मीद जताई कि निकाय चुनावों के इस शानदार प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर पार्टी कार्यकर्ता आगे आने वाले राज्यों के विधानसभा चुनावों और देश के आगामी लोकसभा आम चुनाव में और ज्यादा मजबूती से उतरेंगे.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


