जयपुर में BRICS देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक: निर्मला सीतारमण भी मौजूद, वैश्विक वित्तीय सुधार, स्थानीय मुद्रा और डिजिटल करेंसी पर होगी चर्चा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - BRICS Finance Ministers Meet Jaipur | Nirmala Sitharaman Visits Rajasthan जयपुर में BRICS देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक:निर्मला सीतारमण भी मौजूद, वैश्विक वित्तीय सुधार, स्था…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- BRICS Finance Ministers Meet Jaipur | Nirmala Sitharaman Visits Rajasthan
जयपुर में BRICS देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक:निर्मला सीतारमण भी मौजूद, वैश्विक वित्तीय सुधार, स्थानीय मुद्रा और डिजिटल करेंसी पर होगी चर्चा
- कॉपी लिंक
जयपुर में आज BRICS देशों के वित्त-मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक हो रही है। 2 दिवसीय इस उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी आज जयपुर पहुंची। इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था की मौजूदा चुनौतियों, वित्तीय स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
बैठक में हिस्सा लेने जयपुर पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारण का जयपुर रेलवे स्टेशन पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने स्वागत किया।
उद्घाटन सत्र से होगी शुरुआत
बुधवार को सुबह BRICS वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक का औपचारिक उद्घाटन सत्र होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वित्त मंत्रालयों और केंद्रीय बैंकों से जुड़े साझा मुद्दों पर संयुक्त सत्र होगा।
इस सत्र में सदस्य देशों के प्रतिनिधि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, वित्तीय नीतियों और केंद्रीय बैंकिंग से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। दोपहर को सभी प्रतिनिधियों का सामूहिक फैमिली फोटो सेशन होगा, जिसके बाद प्रतिनिधियों के लिए लंच का आयोजन किया जाएगा।
ईरान का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी जयपुर पहुंचा
BRICS बैठक में हिस्सा लेने के लिए ईरान का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी विशेष विमान से जयपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में ईरान के केंद्रीय बैंक के गवर्नर डॉ. अब्दुल नासिर हिम्मती शामिल हैं। जयपुर पहुंचने पर ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फत्ताली और डिप्टी एम्बेसडर मोहम्मद जावेद हुसैनी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
वैश्विक वित्तीय व्यवस्था में सुधार पर होगा फोकस
जयपुर में होने वाली बैठक का मुख्य उद्देश्य BRICS देशों के बीच वैश्विक व्यापक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करना है। बैठक में बदलते वैश्विक आर्थिक परिदृश्य, वित्तीय स्थिरता, निवेश, विकास वित्त और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों की भूमिका जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए पूंजी की उपलब्धता बढ़ाना, निजी निवेश को आकर्षित करना और विकास वित्त को मजबूत करना भी चर्चा के प्रमुख विषयों में शामिल हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था में सुधार और विकासशील देशों की जरूरतों को वैश्विक वित्तीय निर्णय प्रक्रिया में बेहतर स्थान देने पर भी मंथन होगा।
सीमा पार भुगतान और डिजिटल करेंसी भी अहम मुद्दे
बैठक से पहले RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने BRICS देशों के बीच फास्ट पेमेंट सिस्टम और केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) को आपस में जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा की जानकारी दी है। इसका उद्देश्य सीमा पार भुगतान को अधिक सुगम और कम लागत वाला बनाना है। BRICS देशों के बीच स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल और रुपए के अंतरराष्ट्रीयकरण से जुड़े प्रयास भी व्यापक वित्तीय सहयोग के संदर्भ में महत्वपूर्ण हैं।
- LIVEदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल में पानी, जाम जैसे हालात: चित्तौड़गढ़ में बांध टूटने से 300 बीघा खेत डूबे, बांसवाड़ा और नागौर में सड़कें-पार्क डूबे
- ओबीसी के लिए रिजर्व होंगे 60 निकाय-प्रमुख, 5 जिला-प्रमुख पद: जयपुर संभाग में सबसे ज्यादा पद; जानिए सबसे पहले किस कैटेगरी में निकलेगी लॉटरी
- जयपुर में बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली: फिल्म देखकर रोने लगे बच्चे, पैरेंट्स के लिए ऑटोग्राफ लिया, फोटोज क्लिक करवाई
- भास्कर एक्सक्लूसिवस्टूडेंट्स ने मार्कशीट-ब्लैंक चेक गिरवी-रखकर खरीदा था NEET का पेपर: रातभर ग्रुप में बैठकर रटे जवाब; दो भाइयों ने राजस्थान में 10-12 लाख में बेचा, पार्ट–2
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली: फिल्म देखकर रोने लगे बच्चे, पैरेंट्स के लिए ऑटोग्राफ लिया, फोटोज क्लिक करवाई - Jaipur News

Gen-Z के 18वें जन्मदिन पर सीएम भेज रहे बधाई लेटर: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की अपील, नए मतदाताओं को साधने में लगी सरकार - Jaipur News

राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, जिला शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर, अरुण कुमार को सीडीईओ बीकानेर लगाया - Jaipur News


