डोटासरा बोले- कहीं मनमुटाव नहीं, बीजेपी टूलकिट दुष्प्रचार कर रही: महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने विश्वेंद्र सिंह को बताया BJP स्लीपर सेल, समर्थकों ने भी पलटवार किया - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Congress Controversy | Vishvendra Singh Vs Govind Singh Dotsara डोटासरा बोले- कहीं मनमुटाव नहीं, बीजेपी टूलकिट दुष्प्रचार कर रही:महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने विश्व…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Congress Controversy | Vishvendra Singh Vs Govind Singh Dotsara
डोटासरा बोले- कहीं मनमुटाव नहीं, बीजेपी टूलकिट दुष्प्रचार कर रही:महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने विश्वेंद्र सिंह को बताया BJP स्लीपर सेल, समर्थकों ने भी पलटवार किया
- कॉपी लिंक
पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर आरोप लगाने के बाद पार्टी की अंदरूनी सियासत तेज हो गई है। गोविंद सिंह डोटासरा समर्थक कांग्रेस नेता खुलकर विश्वेंद्र सिंह के विरोध में आ गए हैं, इन नेताओं ने विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ बयान जारी किए हैं। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने विश्वेंद्र सिंह पर पलटवार करते हुए उन्हें बीजेपी का स्लीपर सेल बता दिया।
डोटासरा ने विश्वेंद्र सिंह मामले में चुप्पी तोड़ी है। विश्वेंद्र सिंह के आरोपों पर पूछे गए सवाल के जवाब में डोटासरा ने कहा- आज इन सब बातों का वो समय नहीं है, हम सब एक हैं। 125 साल पुरानी पार्टी ने मुझे 6 साल से ज्यादा से प्रदेशाध्यक्ष बनाकर रखा है, यह नेताओं और कार्यकर्ताओं का ही आशीर्वाद है। मेरे लीडर खुश हैं। कहीं कोई मनमुटाव नहीं है। यह तो बीजेपी का टूलकिट आपस में मतभेद दिखाने की चेष्टा करता है। हमारे में एकता है। राजस्थान से बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा।
डोटासरा ने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं के बीच सब एक हैं के नारे लगाए
डोटासरा ने अपने जन्मदिन के मौके पर सुबह जयपुर से डेगाना रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने डोटासरा से मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जूली और डोटासरा एक साथ डेगाना गए हैं। डोटासरा ने कार्यकर्ताओं के बीच हम सब एक हैं के नारे लगाए।
महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने विश्वेंद्र सिंह को बताया स्लीपर सेल
महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने विश्वेंद्र सिंह पर पलटवार करते हुए उन्हें बीजपेी का स्लीपर सेल बता दिया। सारिका सिंह ने विश्वेंद्र सिंह के डोटासरा पर आरोप लगाने के मामले में जवाब देते हुए एक्स पर लिखा- स्लीपर सेल।
देशराज मीणा बोले- भाजपा के इशारे पर काम करने वाले अवसरवादी बेनकाब
प्रदेश महासचिव देशराज मीणा ने विश्वेंद्र सिंह पर पलटवार करते हुए उन पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। मीणाा ने एक्स पर लिखा-
प्रदेश महासचिव जसवंत गुर्जर ने भी किया तंज
प्रदेश महासचिव जसवंत गुर्जर ने भी विश्वेंद्र सिंह पर पलटवार करते हुए लिखा- सोशल मोड़िया पर पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के नाम से जो बयान आ रहे है वह पार्टी परंपरा के अनुरूप नहीं हैं। उन में लिखा हुआ बीजेपी के फैलाये जा रहे झूठ के टूल किट का एक हिस्सा है, जो भाजपा कई सालों से झूठ फैला रही है। पार्टी में हर बात को रखने का एक मंच होता है। जिले से हर चुनाव की रिपोर्ट भी संगठन प्रभारियों से मांगी जाती है, बाकी भरतपुर मेयर चुनाव को लेकर कैसे क्या खेल खेला खिलाया गया, मीडिया के द्वारा सबके सामने रखा गया था।
यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव बोले- विश्वेंद्र सिंह बीजेपी के प्रवक्ता बन जाएं
यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव सत्यवीर आलोरिया ने एक्स पर लिखा-
विश्वेन्द्र सिंहजी अब आप भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता बन जाइए। पिछले ढाई साल से ज़्यादा समय हो गया आपकी कांग्रेस पार्टी के लिए क्या सक्रियता है?
क्या आप कांग्रेस पार्टी के किसी प्रोग्राम में शामिल हुए? आप राजस्थान के पर्ची सीएम के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी के लिए स्लिपर शेल का काम कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता को आप में कमल का फूल दिखाई दे रहा है। हम सभी कांग्रेस पार्टी के संघर्षशील कार्यकर्ता हमारे ऊर्जावान अध्यक्ष के साथ खड़े हैं।
---
ये खबर भी पढ़ें…
विश्वेंद्र सिंह बोले-डोटासरा इस्तीफा दें या इन्हें पार्टी से निकालें:शिक्षा मंत्री रहते हुए रीट में धांधली की, बेटे-बहू को RAS इंटरव्यू में 80-80 नंबर दिलवाए
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विश्वेंद्र सिंह ने डोटासरा पर शिक्षा मंत्री रहते रीट में धांधली करवाने और सत्ता का मिसयूज कर बेटे, बहू और रिश्तेदारों को RAS इंटरव्यू में 80-80 नंबर दिलावाने के आरोप लगाए। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Sixth Summer Mr Rajasthan Bodybuilding Championship in Jaipur on Oct 4

बाबा श्याम के दरबार में आज CM भजनलाल शर्मा देंगे हाजिरी, सीकर में सियासी फेरे ने मचाई हलचल

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता : जोधपुर, कोटा छात्रावास और सलूंबर की धमाकेदार जीत, कई मुकाबलों में बरसे गोल - Udaipur News


