यह झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण, राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की जीत पर बोले पीएम मोदी
राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता का आभार जताया है। नई दिल्ली: राजस्थान नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने जनता का…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता का आभार जताया है।
नई दिल्ली: राजस्थान नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने जनता का आभार जताया है। पीएम मोदी ने इस जीत को झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण बताया।
पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता-जनार्दन का हृदय से आभार। यह झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण है।
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई
उन्होंने आगे कहा कि यहां के मेरे परिवारजनों के इस जनादेश से एक बार फिर साफ हो गया है कि डबल इंजन सरकार की सुशासन एवं विकास की नीतियों को उनका पूरा समर्थन है। इससे राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ ही जन-जन के जीवन में खुशहाली लाने का हमारा संकल्प भी और सशक्त होगा। इस अवसर पर सभी विजयी प्रत्याशियों के साथ ही पार्टी के समर्पित और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को मेरी बहुत-बहुत बधाई!
निकाय चुनाव में बीजेपी ने जीती 4,026 सीटें
आपको बता दें कि राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हुए थे। राज्य के 309 नगर निकायों के 9,900 वार्डों के आए परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। बीजेपी ने 4,026 वार्डों में जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस के खाते में 3,438 वार्ड आए हैं, जबकि 2,436 वार्डों में निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में 'नवभारत टाइम्स ऑनलाइन' में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में 'NDTV इंडिया' से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


