होमक्राइमदतिया उपचुनाव में घनश्याम की जीत में राजस्थान कांग्रेस का हाथ, जानिए कैसे BJP और नरोत्तम मिश्रा की रणनीति को पछाड़ा
क्राइम

दतिया उपचुनाव में घनश्याम की जीत में राजस्थान कांग्रेस का हाथ, जानिए कैसे BJP और नरोत्तम मिश्रा की रणनीति को पछाड़ा

Datia Upchunav: मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत में राजस्थान की खास तौर पर चर्चा हो रही है। दरअसल,मध्यप्रदेश कांग्रेस में राजस्थान के बायतु से विधायक हरीश चौधरी प्रभारी और भरतपुर सांसद संजना जाटव सह…

Navbharat Times के अनुसार4 अगस्त 2026 को 05:15 am बजे
दतिया उपचुनाव में घनश्याम की जीत में राजस्थान कांग्रेस का हाथ, जानिए कैसे BJP और नरोत्तम मिश्रा की रणनीति को पछाड़ा

सौजन्य से:- Navbharat Times

Datia Upchunav: मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत में राजस्थान की खास तौर पर चर्चा हो रही है। दरअसल,मध्यप्रदेश कांग्रेस में राजस्थान के बायतु से विधायक हरीश चौधरी प्रभारी और भरतपुर सांसद संजना जाटव सह प्रभारी हैं।

जयपुर: मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा के उपचुनाव परिणाम में सोमवार को कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने जीत हासिल की। इस जीत के पीछे राजस्थान का भी बड़ा कनेक्शन है। इस चुनाव परिणाम से एक बार फिर राजस्थान के नेताओं का दबदबा साबित हो गया है। दरअसल, मध्यप्रदेश में इस समय कांग्रेस के प्रभारी बायतु के विधायक हरीश चौधरी और सह प्रभारी भरतपुर सांसद संजना जाटव हैं। जिन्होंने इस चुनाव की बागडोर बखूबी निभाई। उनकी मेहनत के चलते दतिया विधानसभा में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। इस जीत के बाद सियासी गलियारों में एक बार फिर राजस्थान का जलवा देखने को मिला है। माना जा रहा है कि इस जीत के बाद अब हरिश चौधरी और संजना जाटव का राजनैतिक कद और बढ़ सकता हैं।

आखिर दतिया विधानसभा से कांग्रेस को मिली जीत

मध्यप्रदेश में हाल ही में उपचुनाव हुए। इसके तहत सोमवार को दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6016 वोटो से पराजित किया। कांग्रेस की इस जीत के बाद अब पार्टी काफी उत्साहित हैं। वही कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी और सह प्रभारी संजना जाटव भी काफी खुश नजर आए। आखिर उनकी मेहनत के चलते ही दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को यह जीत हासिल हुई।

हरीश चौधरी और संजना जाटव की प्लानिंग काम आई

इधर, दतिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से पार्टी में जश्न का माहौल है। वही अब इस जीत का श्रेय हरिश चौधरी और सांसद संजना जाटव को मिलता हुआ नजर आ रहा है। दोनों ही नेताओं ने मिलकर दतिया उपचुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन किया और प्रचार की बागडोर संभालते हुए समन्वय स्थापित किया। यहीं नहीं स्टार प्रचारक की भूमिका भी निभाई। इस दौरान संजना जाटव दतिया की महिला और युवा मतदाताओं को एकजुट करने में कामयाब रही। दोनों ही नेताओं ने मिलकर चुनावी रैलियां और जनसंपर्क के माध्यम से कांग्रेस के लिए जीत की जमीन बनाई।

पिछले साल मिली जिम्मेदारी को बखूबी निभाया

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से हरीश चौधरी और संजना जाटव ने आखिर अपना जलवा दिखा ही दिया। उन्हें पिछले साल नवंबर 2025 में पार्टी हाई कमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। इसके तहत बायतु के विधायक हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया। हरीश चौधरी कांग्रेस वरिष्ठ नेता हैं। इस लिहाज से उन्हें प्रभारी की जिम्मेदारी मिली। जबकि भरतपुर की युवा और पहली बार की संसद संजना जाटव को सह प्रभारी बनाया। इसके बाद से दोनों नेता मध्य प्रदेश में काफी एक्टिव नजर आए। माना जा रहा है कि इस जीत के बाद दोनों ही नेताओं का राजनीतिक कद बढ़ सकता हैं।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें