होम›राजनीति›जोधपुर नगर निगम में बना BJP का मेयर, 6 वोटों से जीते प्रसन्नचंद मेहता
राजनीति

जोधपुर नगर निगम में बना BJP का मेयर, 6 वोटों से जीते प्रसन्नचंद मेहता

जोधपुर नगर निगम में बना BJP का मेयर, 6 वोटों से जीते प्रसन्नचंद मेहता जोधपुर में बीजेपी के प्रसन्नचंद मेहता 53 वोट पाकर जोधपुर के नए महापौर बन गए हैं. वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी को 47 वोट मिले हैं. बीजेपी…

ABP News के अनुसार26 सितंबर 2026 को 02:05 am बजे
जोधपुर नगर निगम में बना BJP का मेयर, 6 वोटों से जीते प्रसन्नचंद मेहता

सौजन्य से:- ABP News

जोधपुर नगर निगम में बना BJP का मेयर, 6 वोटों से जीते प्रसन्नचंद मेहता

जोधपुर में बीजेपी के प्रसन्नचंद मेहता 53 वोट पाकर जोधपुर के नए महापौर बन गए हैं. वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी को 47 वोट मिले हैं. बीजेपी ने 6 वोटों से महापौर सीट पर जीत दर्ज की है.

राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर नगर निगम को शुक्रवार (25सितंबर) को नया महापौर मिल गया. महापौर पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी प्रसन्नचंद मेहता ने जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी को 6 वोटों के अंतर से हराया.

जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के पार्षदों ने शुक्रवार को महापौर पद के लिए मतदान किया. मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना की गई. इसमें बीजेपी प्रत्याशी प्रसन्नचंद मेहता को 53 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी के पक्ष में 47 वोट पड़े. इस तरह प्रसन्नचंद मेहता ने कुल 6 वोटों के अंतर से जीत हासिल की.

दूसरी शादी के बाद भी सास की जिम्मेदारी निभाएगी बहू, राजस्थान HC का फैसला

बीजेपी ने हासिल किया बहुमत

महापौर चुनाव में जीत के लिए 51 पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी. ऐसे में 53 वोट हासिल कर बीजेपी प्रत्याशी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया. परिणाम सामने आते ही बीजेपी खेमे में खुशी का माहौल बन गया. समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया.

महापौर चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से जोधपुर की राजनीति में हलचल बनी हुई थी. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के लिए पार्षदों के समर्थन को लेकर रणनीति बनाने में जुटे थे. मतदान के बाद परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं.

4 वोट से कांग्रेस नहीं हासिल कर पाई बहुमत

आखिरकार मतगणना के बाद तस्वीर साफ हो गई और प्रसन्नचंद मेहता जोधपुर नगर निगम के नए महापौर निर्वाचित हुए. कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी को 47 वोट मिलने के बाद वे बहुमत के आंकड़े से चार वोट पीछे रह गए.

महापौर चुनाव के परिणाम के साथ अब नगर निगम की नई राजनीतिक तस्वीर भी स्पष्ट हो गई है. आने वाले समय में शहर के विकास, सफाई, सड़क, पानी और अन्य नगर निगम से जुड़े मुद्दों पर नए महापौर की भूमिका अहम रहेगी. बता दें कि इस सीट पर कांटे लड़ाई मानी जा रही थी, लेकिन बीजेपी ने बहुमत हासिल कर जीत दर्ज की है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

राजस्थान के आसमान में दिखेगी दुनिया की ताकत: जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 का आगाज, 40 से अधिक देश होंगे शामिल
राजनीति

राजस्थान के आसमान में दिखेगी दुनिया की ताकत: जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 का आगाज, 40 से अधिक देश होंगे शामिल

2.7K views · 15 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं.

#BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi
राजनीति

2.7K views · 15 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. #BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi

जोधपुर में भाजपा का उपमहापौर, महापौर से एक वोट मिला कम, 4 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी को
राजनीति

जोधपुर में भाजपा का उपमहापौर, महापौर से एक वोट मिला कम, 4 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी को

महापौर के बाद उपमहापौर चुनाव में भी खिला 'कमल', राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा की जीत
राजनीति

महापौर के बाद उपमहापौर चुनाव में भी खिला 'कमल', राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा की जीत