होमक्राइमजयपुर में कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान वाटर कैनन का इस्तेमाल, भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस द्वारा रोक-थाम
क्राइम

जयपुर में कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान वाटर कैनन का इस्तेमाल, भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस द्वारा रोक-थाम

जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर दिए गए धरने के विरोध में शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें चौमूं हाउस सर्किल पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया और वाटर कैनन चलाई गई।

Amar Ujala के अनुसार22 जुलाई 2026 को 12:02 pm बजे
जयपुर में कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान वाटर कैनन का इस्तेमाल, भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस द्वारा रोक-थाम

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a6098e94a60b3b9ec0a2538","slug":"water-cannons-used-on-bjp-workers-during-congress-office-march-in-jaipur-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के विरोध में BJP का मार्च: जयपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

राहुल गांधी के विरोध में BJP का मार्च: जयपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Wed, 22 Jul 2026 03:48 PM IST

Sourabh Bhatt

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: Sourabh Bhatt

Updated Wed, 22 Jul 2026 03:48 PM IST

सार

जयपुर में कांग्रेस कार्यालय घेरने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चौमूं हाउस सर्किल पर रोक दिया। बैरिकेड्स पार करने की कोशिश पर वाटर कैनन चलाई गई और धक्का-मुक्की हुई।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर दिए गए धरने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को जयपुर में शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने के लिए निकले, लेकिन चौमूं हाउस सर्किल पर पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया।

कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश में भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए और पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछारों के बावजूद कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी वाटर कैनन की चपेट में आ गए और पूरी तरह भीग गए।

प्रदर्शन के मद्देनजर कांग्रेस मुख्यालय के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने तीन-स्तरीय बैरिकेडिंग के साथ बड़ी संख्या में जवान तैनात किए थे ताकि प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यालय तक नहीं पहुंच सकें।

विज्ञापन

यह भी पढें- Rajasthan: गुलाबी नगरी को बड़ी सौगात, आज जयपुर मेट्रो फेज-2 का सीएम करेंगे भूमि पूजन

प्रदर्शन के दौरान चौमूं हाउस सर्किल और गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे के आसपास यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देकर राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रही है और भाजपा इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें