जयपुर में BJP को झटका, कांग्रेस के पार्षदों की संख्या बढ़ी, 4 और वार्डों में मिली जीत
जयपुर में BJP को झटका, कांग्रेस के पार्षदों की संख्या बढ़ी, 4 और वार्डों में मिली जीत जयपुर नगर निगम के री -पोलिंग वाले सभी चार वार्डो के नतीजे घोषित, चारों सीटें कांग्रेस ने जीती, राजधानी में बीजेपी को बड़ा झटका, कोटा म…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर में BJP को झटका, कांग्रेस के पार्षदों की संख्या बढ़ी, 4 और वार्डों में मिली जीत
जयपुर नगर निगम के री -पोलिंग वाले सभी चार वार्डो के नतीजे घोषित, चारों सीटें कांग्रेस ने जीती, राजधानी में बीजेपी को बड़ा झटका, कोटा में भी कांग्रेस और बीजेपी ने दो-दो सीट जीती
नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 09, 18, 25 एवं 34 के 5 मतदान केन्द्रों पर 16 सितम्बर को कराए गए पुनर्मतदान के बाद गुरुवार को मतगणना सम्पन्न हुई.
घोषित किए गए नतीजे के मुताबिक वार्ड संख्या 09 से कैलाशी (कांग्रेस) ने 764 मतों के अंतर से, वार्ड संख्या 18 से वंदिता शर्मा (कांग्रेस) ने 181 मतों के अंतर से, वार्ड संख्या 25 से रेखा देवी (कांग्रेस) ने 397 मतों के अंतर से तथा वार्ड संख्या 34 से सुरेश यादव (कांग्रेस) ने 149 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. कांग्रेस पार्टी ने पुनर्मतदान वाले चारों वार्डों में एक तरफा जीत दर्ज कर बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. हालांकि नगर निगम में बीजेपी को पहले ही बहुमत मिल चुका है, लेकिन आज के नतीजे ने बीजेपी को चौका दिया है. जयपुर में बीजेपी ने भले ही सबसे ज्यादा सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया हो, लेकिन वोटो के मामले में वह पहले ही कांग्रेस से पिछड़ी हुई थी. आज चार वार्डो के नतीजे जारी होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच वोटो का अंतर और बढ़ जाएगा. बीजेपी का जयपुर नगर निगम में कांग्रेस के मुकाबले करीब 15 हजार वोटो से पिछड़ गई है.
(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


