Basti News: पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव का प्रभारी बनाया गया
Basti News: पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव का प्रभारी बनाया गया Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं असम भाजपा प्रभारी Basti News: बस्ती, हिन्द…

सौजन्य से:- Hindustan
Basti News: पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव का प्रभारी बनाया गया
Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं असम भाजपा प्रभारी
Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं असम भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी को राजस्थान में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बस्ती भाजपा में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि हरीश द्विवेदी का संगठन के प्रति समर्पण, दीर्घ राजनीतिक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय उन्हें एक प्रभावी संगठनकर्ता बनाता है।हरीश द्विवेदी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की। वर्ष 1991 में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
वर्ष 2006 से 2010 तक वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा 2010 से 2013 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। वर्ष 2012 में उन्होंने बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। इसके बाद वर्ष 2014 और 2019 में बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए।हरीश द्विवेदी ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी संगठन को अपनी सेवाएं दीं। वर्तमान में वह असम भाजपा प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा ने की बड़ी घोषणा, आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10% की वृद्धि, बोले- सशक्त नारी से ही समाज एवं राष्ट्र का सशक्तिकरण संभव

राजस्थान में तैयार होगा पहला पैसेंजर ड्रोन: बादलों में छिपे रहने वाले ड्रोन भी होंगे तैयार; जोधपुर की लैब में होगी डिजाइन - Jodhpur News

Rajasthan Job: राजस्थान में निकली 24000+पदों पर सफाई कर्मचारी की भर्ती, बिना शैक्षणिक योग्यता वाले करें अप्लाई


