होमक्राइमसाइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान में पुलिस बताएगी ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके - Balotra News
क्राइम

साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान में पुलिस बताएगी ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके - Balotra News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Balotra - In The Cyber Safe Rajasthan Campaign, The Police Will Tell Ways To Avoid Online Fraud. साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान में पुलिस बताएगी ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके - कॉपी लिंक…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 सितंबर 2026 को 01:33 am बजे
साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान में पुलिस बताएगी ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके - Balotra News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Balotra

- In The Cyber Safe Rajasthan Campaign, The Police Will Tell Ways To Avoid Online Fraud.

साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान में पुलिस बताएगी ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके

- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | बालोतरा

राजस्थान पुलिस की ओर से सितंबर माह को ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ जन-जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है।

इसके तहत बालोतरा पुलिस जिलेभर में विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाएगी। अभियान का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ सुरक्षित डिजिटल जीवन का संदेश देना है। एसपी राजेश कांवत ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सितंबर में प्रदेशभर में अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूलसिंह के सुपरविजन में साइबर पुलिस थाना व जिले के सभी पुलिस थानों की टीमें विभिन्न विभागों के समन्वय से जागरूकता गतिविधियां आयोजित करेगी।

अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनर्स को डिजिटल अरेस्ट, निवेश धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी व बैंकिंग फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी जाएगी। स्कूल-कॉलेजों में व्याख्यान, कार्यशाला, प्रश्नोत्तरी, सेमिनार व प्रतियोगिताएं होंगी। विद्यार्थियों की ओर से मानव श्रृंखला भी बनाई जाएगी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, पंपलेट, ऑडियो-वीडियो संदेश व जागरूकता स्टॉल लगाए जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों के सहयोग से कार्यक्रम होंगे। एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड व स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से रैली, साइकिल रैली व मैराथन भी आयोजित की जाएगी। एसपी ने अपील की कि ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, कार्ड नंबर, सीवीवी पिन किसी से साझा नहीं करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें