सादड़ी में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: निकाय चुनाव की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य - Bali News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Pali - Bali - Sadri Congress Strategy Meeting | Civic Election Preparation Rajasthan सादड़ी में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक:निकाय चुनाव की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, सं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Pali
- Bali
- Sadri Congress Strategy Meeting | Civic Election Preparation Rajasthan
सादड़ी में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक:निकाय चुनाव की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य
- कॉपी लिंक
सादड़ी में आगामी नगर पालिका और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश और पाली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र मुंड ने कहा कि आगामी चुनावों में टिकट वितरण का मुख्य आधार कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और उनके द्वारा किए गए कार्य होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि धरना-प्रदर्शन और संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। किसी भी प्रत्याशी को 'ऊपर से' टिकट नहीं दिया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि टिकट वितरण प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं की राय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, क्योंकि संगठन की वास्तविक मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और उन्हें आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह सक्रिय करना है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में सह प्रभारी श्रवण पटेल, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, बाली विधानसभा प्रभारी देवी सिंह सिसोदिया, देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान, घाटोल प्रभारी राकेश रेखराज मेवाड़ा और पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश मीणा,बाली यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सवंसा, ओमप्रकाश परिहार, ओमप्रकाश बोहरा, शंकरलाल भाटी, वालाराम देवासी, हरीश भाटी,रमेश प्रजापत, वसीम नागौरी,मदीना पठान, शंकर देवड़ा, गजाराम, मंगल बोहरा,धन्नाराम बावरी, महेंद्र दर्जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मंत्री बोले- अजमेर-जयपुर डिस्कॉम अब फायदे में: कहा- राजस्थान बिजली खरीदने नहीं, बेचने वाला प्रदेश बनेगा; ज्यूस पिलाकर खत्म किया धरना - Barmer News

राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव: BJP ने 7 दिन में बदली रणनीति, प्रभारियों का फेरबदल और पूर्व मेयर्स की टीम मैदान में

कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस का भव्य समापन, सर्वसम्मति से अपनाया गया 'जयपुर घोषणा पत्र–2026'


